तोता किन लोगों को नहीं पालना चाहिए? जानिए क्या कहते हैं शास्त्र और भारतीय कानून

Tota Palne Ke Niyam : लाल किताब के अनुसार तोता पालना सभी के लिए शुभ नहीं होता है। वहीं, भारतीय कानून में भी कुछ तोते पालना गैर कानूनी माना गया है।

Tota Palne Ke Niyam : तोता अपनी मधुर आवाज, तेज बुद्धि और इंसानी बोलचाल की नकल करने की क्षमता के कारण सदियों से लोगों का पसंदीदा पक्षी रहा है। हालांकि ज्योतिष की प्रसिद्ध पुस्तक लाल किताब में कुछ ऐसे विशेष योग बताए गए हैं, जिनमें तोता पालना शुभ नहीं माना गया है। वहीं आधुनिक समय में एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि भारत में अधिकांश भारतीय प्रजाति के तोतों को घर में पालना कानूनन प्रतिबंधित भी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन लोगों को तोता नहीं पालना चाहिए और किस प्रजाति के तोते पालना गैर कानूनी है।

Tota Palne Ke Niyam   तोता क्यों नहीं पालना चाहिए

तोता क्यों नहीं पालना चाहिए

क्या कहती है लाल किताब

लाल किताब के अनुसार कुछ विशेष ग्रह स्थितियों में तोता पालने से बचने की बात कही गई है। यह नियम सभी लोगों पर समान रूप से लागू नहीं होते, बल्कि व्यक्ति की जन्मकुंडली के अनुसार देखे जाते हैं। लाल किताब के अनुसार, जिन लोगों का जन्म सोमवार को शाम लगभग 4 बजे से 7 बजे के बीच हुआ हो, उन्हें सामान्यतः पक्षी पालने से बचना चाहिए। विशेष रूप से इन्हें तोता तो बिल्कुल भी नहीं पालना चाहिए। मान्यता है कि इससे जीवन में ग्रहों का अशुभ प्रभाव पड़ता है।

End of Feed