Chhath Puja Song: 'उग हे सूरज देव...' छठ पूजा के ये 5 लोकप्रिय गीत आपका दिल छू लेंगे

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Mar 27, 2023, 04:56 PM IST

Chhath Puja 2023 Song: चार दिवसीय छठ महापर्व का प्रारंभ 25 मार्च से हुआ है और इसका समापन 28 मार्च को उगते सूर्य को अर्घ्य (Surya Arghya) देने के साथ होगा। इस पर्व के दौरान इसके गीतों की काफी ज्यादा धूम रहती है। यहां आप जानेंगे छठ पर्व के सुपरहित और सदाबाहर गीत मशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) और पवन सिंह (Pawan Singh) की आवाज में।

Chhath Song: छठ सूर्योपासना का महापर्व है। ये पर्व साल में दो बार मनाया जाता है। एक बार चैत्र महीने में और दूसरी बार कार्तिक महीने में। चैत्र महीने में मनाए जाने वाले छठ पर्व की शुरुआत चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) के चौथे दिन से यानी चैत्र शुक्ल चतुर्थी से होती है और इसकी समाप्ति नवरात्रि के सातवें दिन (Chaitra Navratri 7th Day) यानी चैत्र शुक्ल सप्तमी पर होती है। पारिवारिक सुख-समृद्धि और मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए ये पर्व मनाया जाता है। इस पर्व को मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है।

chaiti chhath song

Chhath Puja Song: छठ पूजा के सबसे ज्यादा सुने जाने वाले गीत

लोक आस्था का महापर्व छठ सभी लोग मिलजुल कर मनाते हैं। इस दौरान छठ के गीत खूब सुने जाते हैं। जो इस पर्व में चार चांद लगाने का काम करते हैं। या यूं कहें कि छठ पर्व इन गीतों के बिना अधूरा सा लगता है। यहां आप जानेंगे छठ पर्व के लोकगीतों की लिस्ट (Chhath Famous Songs List)।

End of Feed