17 मई को चांद कितने बजे दिखेगा, जानिए अपने शहर के अनुसार आज चांद दिखने और सूर्यास्त का अनुमानित समय

Today Sunset and Moon Sighting Time : 17 मई के दिन सूर्यास्त का समय और चांद दिखने का संभावित समय क्या रहेगा। यह आप अपने शहर के अनुसार यहां से जान सकते हैं।

Today Sunset and Moon Sighting Time : आज 17 मई 2026, रविवार का दिन खगोलीय और धार्मिक दृष्टि से काफी खास माना जा रहा है। आज शाम का सूर्यास्त और चांद का दिखना काफी खास हो सकता है, इसके पीछे का कारण इस्लामिक कैलेंडर के 12वें महीने जुलहिज्जा की शुरुआत होना है। अगर आज चांद का दीदार हो जाता है तो 18 मई से जुलहिज्जा की शुरुआत हो जाएगी। इसके 10वें दिन बकरीद मनाई जाएगी।

Today Sunset and Moon Sighting Time  आज चांद दिखने और सूर्यास्त का समय

आज चांद दिखने और सूर्यास्त का समय

इस्लामिक कैलेंडर पूरी तरह चांद पर आधारित होता है। नया महीना हिलाल यानी नए चांद के दिखने के बाद शुरू माना जाता है। ऐसे में आज शाम सूर्यास्त के बाद पश्चिम दिशा में चांद देखने की कोशिश की जाएगी। अगर आज चांद दिखाई देता है तो जुलहिज्जा महीने की शुरुआत मानी जा सकती है। इस कारण आज का सूर्यास्त और चांद दिखने का समय प्रमुख रूप से खास है। पंचांग के अनुसार आज सूर्योदय सुबह 5 बजकर 29 मिनट पर हुआ है, जबकि सूर्यास्त शाम 7 बजकर 06 मिनट पर होगा। वहीं चंद्रमा का उदय सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर हुआ और चंद्रास्त रात 7 बजकर 58 मिनट पर होगा।

End of Feed