Today Rashifal 7 June 2023 In Hindi: आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का द्वितीय चरण है व चन्द्रमा मकर राशि में रहेंगे। सूर्य वृष, शुक्र -मंगल कर्क, गुरु, बुध तथा राहु मेष में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मकर राशि के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। सिंह तथा कर्क राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।कर्क राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं...
Rashifal 7 June 2023: आज का राशिफल
Today Rashifal 7 June 2023 In Hindi
7 जून 2023 मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)
दशम चन्द्रमा नौकरी व व्यवसाय में लाभ देंगे। आज आपका मन बहुत विचलित रह सकता है, ध्यान व योग करें। नौकरी में अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। सूर्य के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें। गाय को केला खिलाइए।
7 जून 2023 वृष राशिफल (Taurus Horoscope Today)
राजनीति से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। शुक्र व बुध बैंकिंग नौकरी में सफलता देगा। चन्द्रमा यात्रा को शुभ बनाएंगे।धन का व्यय हो सकता है। चन्द्रमा व मंगल कल्याणकारी हैं। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। सफेद व नीला रंग शुभ है।
7 जून 2023 मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)
गुरु व चन्द्रमा छात्रों की शिक्षा में प्रगति देंगे। नौकरी में नवीन दायित्व कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नीला व आसमानी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। उड़द व गुड़ का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।
7 जून 2023 कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज का दिन व्यवसाय के लिए सफलता का है। मीडिया, आईटी व बैंकिंग के लोग करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। विष्णु जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। राहु के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। माता का आर्शीवाद लें।
7 जून 2023 सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today)
आज सप्तम शनि आपको राजनीति में सफलता देंगे। शमी का पेड़ लगाएं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व सप्त अन्न का दान करें।
7 जून 2023 कन्या राशिफल (Cancer Horoscope Today)
मेष के गुरु व मकर के चन्द्रमा नौकरी व व्यवसाय में सफलता देंगे। धार्मिक कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी। धार्मिक यात्रा सफलता दे सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। नीला व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।
7 जून 2023 तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)
बिजनेस में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक सुख में वृद्धि के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। बड़े भाई का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नीला व बैगनी रंग शुभ है। उड़द का दान लाभदायी रहेगा।
7 जून 2023 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज छात्रों को करियर में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। गुड़ व चावल का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। मकान क्रय करने के संकेत हैं। भगवान शिव जी की पूजा करें। तृतीय चन्द्रमा पारिवारिक सुख को बेहतर करेंगे।
7 जून 2023 धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
संतान की सफलता को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में उत्कर्ष के संकेत हैं। बैगनी व हरा रंग शुभ है। आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। चने की दाल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।
7 जून 2023 मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
शुक्र व बुध बैंकिंग व आईटी से जुड़े लोगों को लाभ देंगे। चतुर्थ गुरु शुभ हैं। चन्द्र व बुध गोचर से व्यवसाय में लाभ हो सकता है। गुरु के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है।धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। तिल व चावल का दान करें।
7 जून 2023 कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
इस राशि के शनि व तृतीय गुरु पॉलिटिक्स में सफल करेंगे। आज बिजनेस में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। नौकरी परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगा। उड़द का दान करें।
7 जून 2023 मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)
गुरु, शुक्र व बुध व्यवसाय में धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि से द्वितीय गुरु पारिवारिक कार्यों में व्यस्त करेगा। तिल का दान करें। बिजनेस में सफलता के संकेत हैं। धार्मिक यात्रा से खुश रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।
