TilKut Chauth Date 2024: हिन्दू धर्म में गणपति जी को प्रथम पूजनीय माना जाता है। इनकी पूजा के बिना कोई भी कार्य पूरा नहीं होता। हिंदी कैलेंडर के पूरे साल में 12 संकष्टी मनाई जाती है। चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश को समर्पित है। वैसे तो सभी संकष्टी चतुर्थी विशेष होती हैं, लेकिन माघ माह में पड़ने वाली सकट चौथ जिसे तिलकुट चौथ के नाम से भी जाना जाता है। इसकी बहुत विशेषता होती है। इसे बड़ी चतुर्थी भी कहा जाता है। इससे पूरे वर्ष के सभी चतुर्थी व्रतों का फल मिल जाता है। आइए जानते हैं सकट चतुर्थी 2024 की तिथि और शुभ मुहूर्त, महत्व के बारे में।
तिलकुट चतुर्थी डेट 2024 (TilKut Chauth Date 2024)
हिंदू पंचांग के अनुसार माघ मास में पड़ने वाली तिलकुट चतुर्थी इस बार माघ मास के कृष्ण पक्ष में 29 जनवरी को पड़ेगी। यह व्रत 29 जनवरी की सुबह 6 बजे से लेकर 30 जनवरी की सुबह 9 बजे तक रहेगा।तिलकुट चतुर्थी शुभ मुहूर्त 2024 ( TilKut Chauth Shubh Muhurat 2024)
अमृत: 07:11 से 08:32 तक रहेगा।सुबह पूजा के लिए शुभ मुहूर्त - 9:43 से 11:14 तक रहेगा।
सायंकाल मुहूर्त - 16:37 से 19:37 तक रहेगा।
