Hariyali Teej, Kajri Teej And Hartalika Teej 2023 Date And Significance: तीज का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। साल में तीन तीज आती हैं। हरियाली तीज (Hariyali Teej Kab Hai 2023), कजरी तीज (Kajri Teej Kab Hai 2023) और हरतालिका तीज (Hartalika Teej Kab Hai 2023)। जिनमें हरतालिका तीज सबसे बड़ी मानी जाती है। हरियाली तीज श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है, कजरी तीज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया को तो हरतालिका तीज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया को पड़ती है। हरतालिका तीद से जानिए इन तीनों ही तीज की डेट और शुभ मुहूर्त।
Difference Between Hariyali Teej, Kajri Teej And Hartalika Teej
हरियाली तीज, 19 अगस्त 2023 (Hariyali Teej 2023 Date)
हरियाली तीज इस साल 19 अगस्त को मनाई जाएगी। ये तीज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष में आती है इस कारण इसे श्रावणी तीज भी कहते हैं। ये महिलाओं का पर्व है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। ये पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। नवविवाहित लड़कियां इस त्योहार को अपने पीहर में मनाती है। इस मौके पर उनके ससुराल से वस्त्र, आभूषण, श्रृंगार का सामान, मेहंदी, चूड़ी इत्यादि भेजी जाती हैं।
कजरी तीज, 2 सितंबर 2023 (Kajri Teej 2023 Date)
हरियाली तीज के बाद कजरी तीज का त्योहार आता है। इसे कजली तीज (Kajli Teej 2023 Kab Hai) भी कहते हैं। ये पर्व भादो मास में कृष्ण पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार के लोग इसे मनाते हैं। कई इलाकों में इसे बूढ़ी तीज (Budi Teej 2023 Kab Hai) और सातूड़ी तीज ( Satudi Teej 2023 Kab Hai) के नाम से भी जाना जाता है। महिलाएं वैवाहिक जीवन की सुख-समृद्धि के लिए कजरी तीज व्रत रखती हैं।
हरतालिका तीज, 18 सितंबर 2023 (Hartalika Teej 2023 Date)
हरतालिका तीज पर्व भाद्रप्रद शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। ये व्रत कुमारी और सौभाग्यवती स्त्रियां करती हैं। इस व्रत में जल ग्रहण नहीं किया जाता बल्कि व्रत के अगले दिन जल ग्रहण करने का विधान है। मान्यता है कि इस व्रत को सबसे पहले माता पार्वती ने भगवान शंकर को पति के रूप में पाने के लिए किया था।
