सूर्य के राशि परिवर्तन से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खूब कमाएंगे पैसा!

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated May 12, 2023, 05:33 PM IST

Surya Rashi Parivartan May 2023: सूर्य देव 15 मई को शुक्र की राशि वृषभ में गोचर करने जा रहे हैं। ज्योतिष अनुसार ये गोचर 4 राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा।

Surya Rashi Parivartan 2023: ग्रहों के राजा सूर्य देव हर महीने राशि बदलते हैं। इनका राशि परिवर्तन सभी राशि के लोगों को प्रभावित करता है। 15 मई 2023 को सूर्य देव वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। इस राशि में सूर्य का गोचर कई राशियों की जिंदगी बदल देगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। करियर में आ रही सभी बाधाएं इस गोचर के परिणामस्वरूप दूर हो जाएंगी। शनि पुत्र सूर्य पूरे एक महीने तक वृषभ राशि में रहेंगे इसके बाद मिथुन में प्रवेश कर जायेंगे। जानिए सूर्य का वृषभ राशि में गोचर किन राशियों के लिए शुभ साबित होगा।

surya gochar 2023

सूर्य के गोचर से इन 4 राशियों की चमक उठेगी किस्मत

सूर्य का वृषभ राशि में गोचर इन राशियों के लिए रहेगा शुभ

कर्क राशि

सूर्य का वृषभ राशि में गोचर कर्क राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। इस दौरान आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी।

End of Feed