Surya-Pluto Panchank Yog 2026 : इन 5 राशियों की लाइफ में आ सकता है भूचाल, पंचांक योग से हो सकता है भारी नुकसान

Surya-Pluto Panchank Yog 2026 : सूर्य और यम मिलकर खतरनाक पंचांक योग बनाने जा रहे हैं। इससे कुछ राशि वालों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि वे राशि कौन सी हैं।

Surya-Pluto Panchank Yog 2026 : 6 अप्रैल 2026 की शाम 11 बजकर 17 मिनट पर सूर्य और प्लूटो (यम) के बीच 72 डिग्री का कोण बनेगा, जिसे ज्योतिष में पंचांक योग कहा जाता है। यह योग सूक्ष्म लेकिन गहरे प्रभाव देने वाला माना जाता है। सूर्य यहां आत्मा, अहं, पद और नेतृत्व का कारक है, वहीं प्लूटो (यम) परिवर्तन, रहस्य, छुपी हुई शक्तियों और अचानक बदलावों का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में यह योग कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण स्थितियां पैदा कर सकता है। खासतौर पर मानसिक दबाव, अचानक बदलाव, रिश्तों में टकराव और करियर में उतार-चढ़ाव के रूप में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों को इस दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और इन परेशानियों से बचने के लिए क्या उपाय कर सकते हैं।

Surya-Pluto Panchank Yog 2026

सूर्य और यम की युति किन राशि वालों के लिए खराब रहेगी

कर्क राशि (Cancer Zodiac Signs)

कर्क राशि वालों के लिए यह योग मानसिक तनाव और इमोशनल उतार-चढ़ाव बढ़ा सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर मन विचलित हो सकता है और रिश्तों में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। परिवार या करीबी लोगों के साथ अनबन होने के संकेत हैं। करियर में भी काम का दबाव बढ़ सकता है और निर्णय लेने में दिक्कत महसूस हो सकती है। इस दौरान ओवरथिंकिंग से बचना बहुत जरूरी होगा, नहीं तो मानसिक थकान बढ़ सकती है।

End of Feed