Surya Grahan 2025 Astrology: साल के पहले सूर्य ग्रहण का आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा, जानिए पूरी जानकारी यहां

Surya Grahan 2025 Effects On Zodiac Sign In Hindi: साल का पहला सूर्य ग्रहण 4 राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। इन राशियों की किस्मत चमक जाएगी। तो वहीं बाकी राशि वालों को इस ग्रहण से सतर्क रहना होगा।

Surya Grahan 2025 Effects On Zodiac Sign In Hindi (सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव): 29 मार्च 2025 को शनिवार के दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है। समय सायंकाल 02:21 से सांयकाल 06 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण भारत में दृश्य नहीं है। इसका प्रभाव यहां नहीं होगा। सूतक यहां नहीं लिया जाएगा। यह ग्रहण मीन राशि व उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र पर लग रहा है। इसका सर्वाधिक बुरा प्रभाव मीन राशि व उत्तराभाद्रपद नक्षत्र पर रहेगा। इस ग्रहण से मीन मेष तथा कर्क राशि के लोग थोड़ा परेशान रहेंगे। मेष व वृश्चिक के जातक अपने आत्मबल से असंभव कार्य को भी संभव कर लेंगे। वृष तथा सिंह के लोग संघर्ष के बाद सफल होंगे। मधुमेह के रोगियों को एलर्ट रहना होगा। तुला, धनु तथा मिथुन राशि के छात्र लाभान्वित होंगे। आइये जानते हैं प्रत्येक राशियों पर विस्तृत असर --

Surya Grahan 2025 Effects On Zodiac Sign In Hindi

Surya Grahan 2025 Effects On Zodiac Sign In Hindi

सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव (Surya Grahan 2025 Effects On Zodiac Sign In Hindi)

मेष- आत्मबल में वृद्धि होगी। आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। धन का आगमन हो सकता है। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। व्यापार में उन्नति की संभावना रहेगी। आईटी और मीडिया फील्ड के लोग सफल रहेंगे। मधुमेह के रोगियों को परेशानी हो सकती है।

End of Feed