Surya Grahan Astrology: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर सूर्य ग्रहण का क्या प्रभाव पड़ेगा, यहां जानें

Surya Grahan 2024 Effects On Zodiac: साल का पहला सूर्य ग्रहण मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों पर कैसे प्रभाव डालेगा। जानने के लिए पढ़िए सूर्य ग्रहण का राशिफल।

Surya Grahan 2024 Effects On Zodiac: 08 अपैल 2024 को सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। अमेरिका व कनाडा में दृश्य होगा। भारत में दृश्य नहीं है। भारत में सूतक का प्रभाव भी नहीं है। सूर्य ग्रहण मीन राशि व रेवती नक्षत्र पर लग रहा है। यह ग्रहण भारत में दृश्य नहीं है। इसका प्रभाव यहां नहीं होगा।सूतक यहां नहीं लिया जाएगा। यह ग्रहण मीन राशि पर लग रहा है। इस ग्रहण से मीन राशि सर्वाधिक प्रभावित होगी। कर्क राशि के लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष व वृश्चिक के जातक अपने आत्मबल से असंभव कार्य को भी संभव कर लेंगे। वृष तथा सिंह के लोग संघर्ष के बाद सफल होंगे। मधुमेह के रोगियों को एलर्ट रहना होगा। तुला, धनु तथा मिथुन राशि के छात्र लाभान्वित होंगे। आइये जानते हैं प्रत्येक राशियों पर विस्तृत असर...

surya grahan effects on rashi

Surya Grahan 2024 Effects On Rashi

मेष राशि पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव

आत्मबल में वृद्धि होगी। आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। धन का आगमन हो सकता है। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।व्यापार में उन्नति की संभावना रहेगी। आईटी और मीडिया फील्ड के लोग सफल रहेंगे। मधुमेह के रोगियों को परेशानी हो सकती है।

End of Feed