Surya Grahan 2023 Today: सूर्य ग्रहण समाप्त, अब 5 मई को लगेगा अगला ग्रहण
Surya Grahan (Solar Eclipse) April 2023: 20 अप्रैल 2023 गुरुवार को हाइब्रिड सूर्य ग्रहण (Hybrid Surya Grahan) है। ये ग्रहण वैशाख अमावस्या (Vaishakh Amavasya) के दिन मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लगा है। ग्रहण के दौरान दो अशुभ योग भी बन रहे हैं जो इस ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव में वृद्धि करने का काम करेंगे। जिससे ये ग्रहण कई राशियों के लिए डराने वाला साबित होगा। सूर्य ग्रहण के दिन सूर्य देव अपनी उच्च राशि मेष में रहेंगे लेकिन वहां राहु की उपस्थिति होने से अशुभ योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही मंगल और बुध के एक-दूसरे की राशि में उपस्थित होने से ग्रहण योग बन रहा है। सूर्य ग्रहण के समय की बात करें तो 20 अप्रैल 2023 की सुबह 7 बजकर 5 मिनट से ग्रहण लगना शुरू हो गया है और इसकी समाप्ति दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगी। सुबह 9 बजकर 46 मिनट पर ग्रहण अपनी चरम सीमा पर होगा। इस दौरान लोग संकर यानी हाइब्रिड सूर्यग्रहण का दुर्लभ नजारा देख पाएंगे।
Surya Grahan 2023 City Wise Timing
संकर सूर्य ग्रहण के समय मन ही मन 'ॐ घृणि: सूर्यादित्योम' मंत्र का जाप करते रहें जिससे ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचा जा सके। इसके अलावा ग्रहण काल में हनुमान चालीसा, आदित्य हृदय स्त्रोत, सूर्यअष्टक स्त्रोत पढ़ना भी शुभ माना जाता है। गर्भवती महिलाएं सूर्य ग्रहण को बिल्कुल भी न देखें बल्कि अपने पास दुर्वा रखकर मन ही मन ईश्वर की अराधना करती रहें और संतान गोपाल मंत्र का जाप करें। सूर्य ग्रहण की समाप्ति के तुरंत बाद स्नान जरूर करें।
ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान कर इन चीजों का करें दान
- मेष राशि के जातकों को मसूर की दाल, गेहूं या गुड़ अथवा लाल वस्त्र दान करना चाहिए।
- वृषभ राशि वालों को ग्रहण के बाद सफेद चीजों का दान करना चाहिए। चावल, चीनी, सफेद वस्त्र,दूध या दूध से बनी चीजें दान करनी चाहिए।
- मिथुन राशि को ग्रहण के बाद हरे रंग की वस्तु का दान करना चाहिए। हरा मूंग, हरी सब्जियां या हरा वस्त्र आदि दान आप कर सकते हैं।
- कर्क राशि वाले दान के लिए सफेद रंग की चीजों का ही प्रयोग करें। चांदी, दूध, चावल, चीनी या सफेद कपड़े आदि दान करना श्रेयस्कर होता है।
- सिंह राशि के जातक तांबे के सिक्के, गेंहू, कोई भी लाल फल आदि का दान कर सकते हैं।
- कन्या राशि वालों के लिए हरा मूंग, हरी इलायची, गाय के लिए हरा चारा या हरा वस्त्र का दान श्रेयस्कर होगा।
- तुला राशि के जातकों के लिए धूप,दीप, अगरबत्ती या घी का दान किया जा सकता है।
- वृश्चिक राशि के जातक ग्रहण के बाद पीली वस्तुओं का दान करें। पीले वस्त्र, मिठाई, हल्दी, बेसन आदि का दान करना शुभ होगा।
- धनु राशि वालों को दान के लिए पीली चीजों का प्रयोग करना चाहिए। बेसन, हल्दी, केसर, चने की दाल या मिठाई दान करें।
- मकर राशि के जातकों को ग्रहण के बाद तिल, उड़द की दाल, सरसों आदि का दान करना चाहिए।
- कुंभ राशि के जातकों को मसाले, काले तिल, काली उरद आदि का दान करना चाहिए।
- मीन राशि के जातकों को ग्रहण के बाद केले और चने की दाल का दान करना बेहतर होगा। साथ ही चिड़ियों के लिए दाना डालें।
Surya Grahan 2023 Daan: सूर्य ग्रहण के बाद करें इन चीजों का दान

Surya Grahan 2023 In India Sutak Time: सूर्य ग्रहण का सूतक कब तक रहेगा
Surya Grahan 2023 Upay: सूर्य ग्रहण में किसका पाठ करें?
Can Pregnant Lady Sleep During Surya Grahan 2023: क्या गर्भवती महिलाएं सूर्य ग्रहण के दौरान सो सकती हैं?
साल 2023 के पहले सूर्य ग्रहण के बारे में जानें (Solar Eclipse 2023 Date And Time)
- साल का पहला सूर्य ग्रहण संकर सूर्य ग्रहण होगा। ऐसा ग्रहण एक दशक बाद लगने जा रहा है।
- संकर सूर्य ग्रहण इससे पहले 2013 में लगा था और अब 2023 में 20 अप्रैल को ये ग्रहण लग रहा है।
- सूर्य ग्रहण वैशाख अमावस्या पर मेष राशि में लगा है।
- सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
- ज्योतिषियों अनुसार ग्रहण गर्भवती महिलाओं को जरूर प्रभावित करेगा।
- सूर्य ग्रहण दक्षिण/पूर्वी एशिया, प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, हिंद महासागर, अंटार्कटिका में दिखाई देगा।
- सूर्य ग्रहण सुबह 07:05 बजे से दोपहर 12:29 बजे तक रहेगा।
Surya Grahan 2023 Start: शुरू हुआ सूर्य ग्रहण
Solar Eclipse Of April 20 Timing In India: आज सूर्य ग्रहण का समय
आंशिक सूर्य ग्रहण की शुरुआत: सुबह 07 बजकर 04 मिनट पर
- पूर्ण सूर्य ग्रहण की शुरुआत: सुबह 08 बजकर 07 मिनट पर
- अधिकतम संकर सूर्य ग्रहण: सुबह 09 बजकर 46 मिनट पर
- पूर्ण ग्रहण समाप्त: सुबह 11 बजकर 26 मिनट पर
- आंशिक ग्रहण समाप्त: दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर
Surya Grahan 2023 Time In India: भारत में सूर्य ग्रहण कब दिखेगा
Where To See Surya Grahan: कहां-कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण
What Is Hybrid Surya Grahan 2023: हाइब्रिड सूर्य ग्रहण क्या है
Precaution During Solar Eclipse 2023: सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें
- सूर्य ग्रहण के दौरान जितना हो सके घरों में ही रहें और बाहर ना निकलें।
- सूर्यग्रहण को कभी भी नंगी आंखों से ना देखें।
- इस दौरान गर्भवती है तो पूजा पाठ अवश्य करें।
- हालांकि कोई भी नुकीली चीज का इस्तेमाल करने से बचें।
- इसके अलावा कोई भी अनैतिक कार्य ना करें।
- सूर्य ग्रहण से पहले भोजन बनाकर ना रखें। सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद घर का शुद्धिकरण करें उसके बाद भोजन बनाकर रखें।