LIVESurya Grahan 2023 Date, Timings: दुर्लभ सूर्य ग्रहण हुआ खत्म, सबसे पहले तुरंत कर लें स्नान और जरूरमंदों को दान करना न भूलें

Surya Grahan 2023 Date, Timings: दुर्लभ सूर्य ग्रहण हुआ खत्म, सबसे पहले तुरंत कर लें स्नान और जरूरमंदों को दान करना न भूलें
Surya Grahan April 2023 Date and Time in India: सूर्य ग्रहण की शुरुआत हो चुकी है। ये ग्रहण वैशाख अमावस्या के दिन पड़ा है। पंचांग अनुसार ये सूर्य ग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लगा है। सूर्य ग्रहण के समय (Solar Eclipse 2023 Timing) और सूतक की बात करें तो 20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण का प्रारंभ सुबह 7 बजकर 5 मिनट से हो चुका है और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर इसकी समाप्ति होगी। इस ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 24 मिनट की है। इसके सूतक की बात करें तो सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। ऐसे में 20 अप्रैल 2023 के सूर्य ग्रहण का सूतक (Surya Grahan 2023 Sutak) 19 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे से शुरू हो गया है। ये संकर (Hybrid Surya Grahan) सूर्य ग्रहण होगा। जो एक दशक बाद लगने जा रहा है। यहां आप जानेंगे सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 की टाइमिंग क्या होगी, सूतक कब से कब तक रहेगा, गर्भवती महिलाओं पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा, इसे कैसे और कहां देखा जाएगा, ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के उपाय क्या हैं यानि इस सूर्य ग्रहण से जुड़ी हर एक छोटी-बड़ी जानकारी आपको मिलेगी इस लाइव ब्लॉग पर...
Surya Grahan 2023 LIVE Streaming Online Link: Watch Here
ग्रहण खत्म होते ही करें ये काम
ग्रहण समाप्ति होने के बाद स्नान करके जरूरतमंदों को दान जरूर करें। जिससे ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचा जा सके।
गर्भवती महिलाएं और सूर्य ग्रहण 2023 (Pregnant Ladies And Solar Eclipse 2023)
- यदि आप गर्भवती महिला हैं तो सूर्य ग्रहण के दौरान शारीरिक रूप से सावधानी रखें और कोई भी ऐसा कार्य ना करें जिससे आपको शारीरिक समस्या का सामना करना पड़े।
- सूर्य ग्रहण के सूतक काल से लेकर सूर्य ग्रहण की समाप्ति तक घर से बाहर नहीं निकलें और घर में ही रह कर ईश्वर का ध्यान करें।
- आप यदि चाहें तो आप सूर्य ग्रहण काल में भगवान के किसी मंत्र का जाप कर सकती हैं या कोई धार्मिक पुस्तक पढ़ सकती हैं।
- सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को किसी भी तरह की सिलाई करने, कढ़ाई करने व किसी चीज को काटने-छीलने या सफाई जैसे कार्यों से बचना चाहिए।
Surya Grahan For Pregnant Ladies: ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को क्या नहीं करना चाहिए
हिंदू मान्यताओं के अनुसार, गर्भवती महिला को ग्रहण काल में नुकीली जी और काटने वाली चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। चाकू, कैंची, पिन आदि चीजों का इस्तेमाल करना शिशु का नुकसान पहुंचा सकता है। ग्रहण काल के दौरान बाहर नहीं निकलना चाहिए क्योंकि आपकी और गर्भ में पल रहे शिशु की त्वचा पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
Surya Grahan 2023 Live Stream: सूर्य ग्रहण 2023 लाइव कैसे कहां देखें
दुनिया भर से ग्रहण की तस्वीरें आने लगी हैं सामने
ऑस्ट्रेलिया में कुछ ऐसा दिखाई दिया सूर्य ग्रहण का नजारा
Surya Grahan 2023 Shubh Effects: इन राशियों को मिलेगा सूर्य ग्रहण का शुभ परिणाम
सकारात्मक प्रभाव की बात करें तो मिथुन राशि, धनु राशि, और मीन राशि के जातकों पर इस सूर्य ग्रहण का बेहद ही शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। इन राशियों के जीवन में तमाम तरह के सुख, आर्थिक लाभ, उत्तम स्वास्थ्य, पिता का साथ, पारिवारिक जीवन में शांति और मानसिक सुकून का सुख प्राप्त होगा।
क्यों खास है इस बार का सूर्य ग्रहण
इस बार का सूर्य ग्रहण तीन रूपों में दिखाई देगा, जिसको खगोल विज्ञान में हाइब्रिड सूर्य ग्रहण कहा गया है। हाइब्रिड सूर्य ग्रहण आंशिक, पूर्ण और कुंडलाकार सूर्य ग्रहण का मिश्रण होता है। यह सूर्य ग्रहण लगभग 100 साल में एक ही बार देखने को मिलता है। इस सूर्य ग्रहण के समय चंद्रमा की धरती से दूरी न तो ज्यादा होती है और न कम।इस दुर्लभ ग्रहण के दौरान सूर्य कुछ सेकेंड के लिए एक वलय यानी रिंग जैसी आकृति बनाता है, जिसे अग्नि का वलय यानी रिंग ऑफ फायर कहा जाता है।
Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण से इन राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव
मेष राशि: इस ग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव मेष राशि के जातकों पर देखने को मिल सकता है। इस समय आप अपने व्यापार से संबंधित कोई गलत फैसला ले सकते हैं जिससे आपको भविष्य में नुकसान उठाना पड़ सकता है।
वृषभ राशि: इस दौरान आपके पारिवारिक जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसके अलावा आपके जीवन में चारों तरफ से मुसीबत आने का भी अंदेशा है।
कन्या राशि: इस दौरान आपके जीवन में भी कई परेशानियां होने की आशंका है। आर्थिक दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं। इसके अलावा इस समय आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है।
Surya Grahan 2023 Timing: सूर्य ग्रहण 2023 का टाइम
आंशिक सूर्य ग्रहण की शुरुआत: सुबह 07 बजकर 04 मिनट पर, पूर्ण सूर्य ग्रहण की शुरुआत: सुबह 08 बजकर 07 मिनट पर, अधिकतम संकर सूर्य ग्रहण: सुबह 09 बजकर 46 मिनट पर, पूर्ण ग्रहण समाप्त: सुबह 11 बजकर 26 मिनट पर, आंशिक ग्रहण समाप्त: दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर
Surya Grahan 2023 Upay: सूर्य ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के उपाय
- श्वेतार्क का पौधा लगाएं और नियमित रूप से उसकी देखभाल करें।
- साल 2023 के सूर्य ग्रहण (surya grahan 2023) के दौरान आप दान कर सकते हैं।
- यदि आपकी कुंडली में पाप ग्रह सूर्य है, तो सूर्य अष्टकम स्तोत्र का पाठ करें।
Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण 2023 के दौरान सुख समृद्धि के लिए करें ये उपाय
अगर आप कर्ज़ की परेशानी से जूझ रहे हैं तो सूर्य ग्रहण से 1 दिन पहले ताला खरीद लें और ताले को एक ऐसी जगह पर रख दें जहां उस पर रात भर चंद्रमा की रोशनी पड़ती रहे। सूर्य ग्रहण वाले दिन उस ताले को मंदिर में दान कर दें। इससे कर्ज की समस्या से आपको छुटकारा भी मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।
When In Next Solar Eclipse 2023: 14 अक्टूबर को लगेगा अगला सूर्य ग्रहण
- आंशिक सूर्य ग्रहण की शुरुआत: रात 08 बजकर 33 मिनट पर
- पूर्ण सूर्य ग्रहण की शुरुआत: रात 09 बजकर 40 मिनट पर
- अधिकतम वलयाकार सूर्य ग्रहण: रात 11 बजकर 29 मिनट पर
- पूर्ण ग्रहण समाप्त: सुबह 01 बजकर 18 मिनट पर
- आंशिक ग्रहण समाप्त: सुबह 02 बजकर 25 पर
Surya Grahan 2023: एक दशक बाद लग रहा है हाइब्रिड सूर्य ग्रहण
आज हाइब्रिड सूर्य ग्रहण लगेगा। ये दूसरा सबसे दुर्लभ ग्रहण माना गया है। ये ग्रहण कई सूर्य ग्रहण का मिश्रण होता है। इससे पहले ऐसा सूर्य ग्रहण 2013 में लगा था।
दिल्ली में ग्रहण काल का समय
दिल्ली में सूर्य ग्रहण आज यानी 20 अप्रैल 2023 को 07:05 AM से 12:29 PM तक रहेगा।
Surya Grahan 2023 Live - ग्रहण काल में ना करें ये कार्य
सूर्य ग्रहण के दौरान किसी नये कार्य की शुरुआत करना अशुभ माना जाता है। इस दौरान किसी नये कार्य की शुरुआत से बचें। इसके अलावा ग्रहण काल में नाखून काटना, कंघी करना अशुभ माना जाता है।
Surya Grahan 2023 Timing In India Live - मेष राशि वालों के लिए आज का दिन
मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। इस राशि के जातकों को नौकरी व व्यापार में शुभ संकेत देखने को मिल सकते हैं।
Kal Surya Grahan ka Time 2023 Live - ग्रहण काल के बाद करें ये कार्य
ग्रहण काल की समाप्ति के साथ स्नान आदि कर पूरे घर को स्वच्छ करें व मंदिर में गंगाजल से भगवान को स्नान करवाएं। इसके बाद धूप दीप कर अपने अराध्य देव की उपासना करें। हालांकि भारत में ग्रहण काल प्रभावी नहीं होगा।
Surya Grahan 2023 Timing LIVE - यहां देखने को मिलेगा सूर्य ग्रहण
बता दें इस बार सूर्य ग्रहण ऑस्ट्रेलिया व दक्षिण पूर्व एशिया में देखने को मिलेगा। नासा की आधिकारिक वेबसाइट पर इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा।
Surya Grahan 2023 Live In India: क्या होता है हाइब्रिड सूर्य ग्रहण
बता दें इस बार हाइब्रिड सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। जब चंद्रमा की छाया धरती को पार करके आगे निकल जाती है, तो हाइब्रिड सूर्य ग्रहण लगता है। कल यानी 20 अप्रैल को हाइब्रिड सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है।
Surya Grahan 2023 Time In India Live: ग्रहों की स्थिति क्या रहेगी
ग्रहण काल के दौरान मेष राशि में सूर्य देव विराजमान रहेंगे। इसके अलावा बुध और राहु भी मेष राशि में विराजमान रहेंगे।