इन 5 राशियों का 'गोल्डन टाइम' हुआ शुरू, पिता-पुत्र के द्वि-सप्तांश योग से खुलेगा भाग्य

Surya Shani Bi Septile Yoga 2026 : पिता सूर्य और अपने पुत्र शनि के साथ 102 डिग्री पर आ गए हैं। इससे द्वि-सप्तांश योग का निर्माण हो गया है। इसके चलते कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू होगा।

Surya Shani Bi Septile Yoga 2026 : 20 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर सूर्य और शनि के बीच लगभग 102 डिग्री 86 मिनट का कोणीय संबंध बनने से द्वि-सप्तांश योग निर्मित हुआ है। यह योग पारंपरिक वैदिक दृष्टियों की तुलना में सूक्ष्म ग्रह संबंधों में विशेष महत्व रखता है। ज्योतिषीय दृष्टि से जब सूर्य और शनि इस प्रकार के कोणीय संबंध में आते हैं तो व्यक्ति के कर्म, आत्मविश्वास, प्रतिष्ठा और जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं।

Surya Shani Bi Septile Yoga 2026  द्विसप्तांक योग किन राशियों के लिए शुभ रहेगा

द्विसप्तांक योग किन राशियों के लिए शुभ रहेगा

वर्तमान समय में सूर्य मिथुन राशि में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य आत्मबल, नेतृत्व, शासन और सम्मान के कारक हैं, जबकि शनि कर्म, अनुशासन, धैर्य और न्याय के ग्रह माने जाते हैं। इन दोनों ग्रहों का संतुलित संबंध यह संकेत देता है कि अब केवल भाग्य नहीं बल्कि वर्षों की मेहनत भी फल देने लगेगी। जो लोग लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, उनके लिए यह योग सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है।

End of Feed