Somvati Amavasya 2025: सोमवती अमावस्या पर क्या करें ताकि घर में बनी रहे सुख-शांति और समृद्धि

Somvati Amavasya 2025 Par Kya Karna Chahiye: सोमवती अमावस्या का विशेष योग तब बनता है जब अमावस्या तिथि सोमवार के दिन आती है। 26 मई 2025 को ऐसा ही योग बना है। इसलिए इस दिन सोमवती अमावस्या मनाई जा रही है। यह दिन अत्यंत दुर्लभ और शुभ माना गया है और शास्त्रों के अनुसार इस दिन किए गए पुण्य कर्म, दान और उपाय कई गुना फलदायी होते हैं।

Somvati Amavasya 2025 Par Kya Karna Chahiye: सनातन धर्म में सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन किए गए उपाय, दान और पूजा से पितृ दोष, चंद्र दोष और जीवन की बाधाओं का निवारण होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन अगर पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करे और पीपल वृक्ष की परिक्रमा करे, तो उसे अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं सोमवती अमावस्या का व्रत मनुष्य की सारी मनोकामनाओं की पूर्ति कर देता है। चलिए आपको बताते हैं सोमवती अमावस्या के दिन क्या करना चाहिए।

सोमवती अमावस्या पर क्या करना चाहिए (Somwati Amavasya Par Kya Karna Chahiye)

  • सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करें। या फिर घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
  • इसके बाद पीपल के पेड़ की 7, 11 या 108 बार परिक्रमा करें।
  • पेड़ पर घी का दीपक जलाएं, जड़ों में जल चढ़ाएं और पेड़ के तने पर कच्चा सूत लपेटें।
  • इिसके बाद पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण करें।
  • जल, तिल, कुश और अक्षत से पिंड दान करें।
  • ब्राह्मणों को भोजन कराएं।
  • इस दिन व्रत रखकर "ॐ सोम सोमाय नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें।
  • जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र, छाता, चप्पल, जल से भरा कलश आदि दान करें।
  • गाय, कुत्ता, कौवा आदि को भी भोजन खिलाएं।

End of Feed