Somvati Amavasya 2024 Date: कब है भाद्रपद महीने की सोमवती अमावस्या, यहां नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Somvati Amavasya 2024 Kab Hai: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का बहुत ही खास महत्व है। सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है। आइए जानें भाद्रपद महीने की सोमवती अमावस्या कब है।

Somvati Amavasya 2024 Kab Hai: भाद्रपद महीने के अमावस्या को भादव अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इसी के साथ ही सोमवार के दिन जो अमावस्या तिथि पड़ती है। उसे सोमवती अमावस्या कहते हैं। भाद्रपद महीने की अमावस्या सोमवार के दिन पड़ रही है, इसलिए इसे सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस दिन गंगा स्नान और दान का बहुत ही खास महत्व है। सोमवती अमावस्या को तमिलनाडु में अवनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। वहीं मारवाड़ी समुदाय के लोग भादी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस दिन तर्पण भी किया जाता है। आइए जानें कब है सोमवती अमावस्या और शुभ मुहूर्त।

Somvati Amavasya 2024 Kab Hai (सोमवती अमावस्या कब है 2024)

इस साल भादव महीने की अमावस्या तिथि 2 सितंबर 2024 को पड़ रही है। ऐसे में सोमवती अमावस्या का व्रत इस साल 2 सितंबर 2024 को रखा जाएगा। इस दिन गंगा स्नान और दान किया जाएगा।

End of Feed