Somvati Amavasya Totke: सोमवती अमावस्या के उपाय और टोटके, जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए

Somvati Amavasya 2023 Upay In Hindi: यदि आप आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो सोमवती अमावस्या के दिन तुलसी के पेड़ की 108 बार परिक्रमा करें। इससे आपके जीवन में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होगी। यहां देखिए सोमवती अमावस्या के टोटके (Somvati Amavasya Ke Totke)।

Somvati Amavasya 2023 Upay In Hindi: आज सोमवती अमावस्या और हरियाली अमावस्या का शुभ संयोग बना है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार किसी भी अमावस्या तिथि पर स्नान दान का विशेष महत्व माना गया है। ऐसे में अगर आप सोमवती अमावस्या के दिन स्नान और दान करते हैं तो इससे आपको हजारों गौ दान जितना फल प्राप्त हो सकेगा। इस दिन पीपल के वृक्ष और भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। क्योंकि सोमवती अमावस्या सावन में पड़ी है ऐसे में इस दिन भगवान शिव की पूजा से भी विशेष लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इस दिन सूर्य व चन्द्रमा एक राशि में होते हैं। यहां देखिए सोमवती अमावस्या के उपाय (Somvati Amavasya Ke Totke)।

somvati amavasya upay

Somvati Amavasya Ke Totke In Hindi: सोमवती अमावस्या के टोटके

Somvati Amavasya Totke In Hindi (पितरों की शांति व तांत्रिक अनुष्ठान के लिए सोमवती अमावस्या पर करें ये उपाय)

जो लोग सफलता चाहते हैं उनके लिए यह अमावस्या वरदान है। इस अमावस्या को व्रत रखकर विशेष पूजा पाठ करके भंडारा करना चाहिए। जिनके पितरों में किसी की कभी अकाल मृत्यु हुई है वो इस दिन विशेष तांत्रिक अनुष्ठान भी कर सकते हैं। त्रिपिंडी श्राद्ध भी करवा सकते हैं। जिन लोगों की कुंडली में पितृ दोष हो वो आज त्रिपिंडी श्राद्ध करके उसकी शांति करवा सकते हैं।

End of Feed