पूरी दुर्गा सप्तशती का फल देता है सिद्धकुंजिका स्तोत्र, जानिए क्या है पाठ की विधि और लाभ

Siddha Kunjika Stotram Benefits: अगर आपके पास दुर्गासप्तशती का पूरा पाठ करने का समय नहीं है तो आप केवल एक स्तोत्र का पाठ करके भी इसका पूरा फल प्राप्त कर सकते हैं।

Siddha Kunjika Stotram Benefits: शारदीय नवरात्रि अभी 20 अक्टूबर तक हैं। इसमें अष्टमी 19 और 20 को नवमी है। वहीं, सप्तमी 18 अक्टूबर को भी है। ऐसे में अगर आप इन तीन दिन भी एक शक्तिशाली स्तोत्र का पाठ कर लेते हैं तो पूरी दुर्गा सप्तशती का फल आपको प्राप्त हो जाता है। नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा, दुर्गा सप्तशती का पाठ और देवी मंत्रों का जाप करने का विशेष महत्व माना जाता है, लेकिन इस पूरे पाठ का सार एक स्तोत्र है, जिसे सिद्धकुंजिका स्तोत्र कहा जाता है।

Siddha Kunjika Stotram Benefits सिद्धकुंजिका का पाठ कैसे करें

सिद्धकुंजिका का पाठ कैसे करें (Image AI Generated and Newsroom Verified)

धार्मिक मान्यता है कि इस स्तोत्र में दुर्गा सप्तशती के पाठ का सार समाहित है। इसी वजह से इसे दुर्गा सप्तशती के संपूर्ण पाठ के बराबर फल देने वाला स्तोत्र मानते हैं। सिद्धकुंजिका स्तोत्र का संबंध देवी माहात्म्य यानी दुर्गा सप्तशती से है। इसमें मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का स्मरण करने के साथ बीज मंत्रों का प्रयोग किया जाता है। मान्यता है कि श्रद्धा और विधि-विधान से इसका पाठ करने पर भक्त को देवी की कृपा प्राप्त होती है। इसका पाठ भय और नकारात्मकता से मुक्ति, मानसिक शांति, आत्मविश्वास और जीवन की परेशानियों से निपटने की शक्ति पाने की कामना से भी किया जाता है।

End of Feed