दूर होने वाली हैं इन 6 राशियों की परेशानियां, नीच के होकर भी फायदा देंगे धन के दाता

Shukra Gochar 2026: धन के दाता शुक्र वक्री चाल चलते हुए 6 नवंबर को कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र की यह चाल कुछ राशि वालों को राहत देने वाली साबित होगी।

Shukra Gochar 2026: धन, प्रेम और सुख-सुविधाओं के कारक शुक्र 6 नवंबर 2026 को वक्री चाल चलते हुए कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष के लिहाज से यह गोचर खास है, क्योंकि शुक्र कन्या राशि में नीच के माने जाते हैं। इसके अलावा, यह शुक्र का सामान्य गोचर नहीं, बल्कि तुला राशि से वक्री होकर कन्या में दोबारा प्रवेश होगा। ऐसे में इस दौरान नए अवसरों के साथ पुराने रिश्तों, आर्थिक फैसलों और अधूरे कामों की समीक्षा भी अहम रहेगी।

Shukra Gochar 2026  शुक्र का कन्या में जाना किनको लाभ देगा

शुक्र का कन्या में जाना किनको लाभ देगा (Image AI Generated and Newsroom Verified)

शुक्र का संबंध लव लाइफ, शादी, धन, लग्जरी, कला और बिजनेस से है। वहीं, कन्या राशि का संबंध हिसाब-किताब, बारीकी, काम की क्वालिटी और व्यावहारिक फैसलों से माना जाता है। इन दोनों के मेल से लोग अपने रिश्तों और पैसों के मामले में भावनाओं के बजाय तथ्यों पर ज्यादा ध्यान दे सकते हैं। जिन लोगों के पुराने भुगतान अटके हैं, कोई प्रोफेशनल डील अधूरी है या वे पहले से चल रही आर्थिक योजना में बदलाव करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय उपयोगी हो सकता है।

End of Feed