Shukra Gochar 2024: शनि के घर में शुक्र करेंगे गोचर, इन राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन

Shukra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को भोग और विलास का कारक माना गया है। कुंडली में शुक्र की स्थिति अच्छी होने से जातक को धन का लाभ होता है। दिसंबर के महीने में शुक्र गोचर करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि शुक्र के गोचर से किन राशि के जातक को परेशानी हो सकती है।

Shukra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में मौजूद सभी ग्रह में से शुक्र ग्रह को अधिक प्रभावशाली माना जाता है। शुक्र की स्थिति मजबूत होने से साधक को बहुत सारे लाभ मिलते हैं। वहीं अगर किसी की कुंडली में शुक्र की स्थिति खराब होती है तो जातक को धन संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दिसंबर के महीने में शुक्र ग्रह शनि की राशि मकर में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र ग्रह 2 दिसंबर 2024 को सुबह 11.46 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र के मकर राशि में प्रवेश करने का असर सारी राशि वालों पर पड़ेगा, लेकिन शुक्र के शनि की राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को परेशानी का सामना का करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शुक्र के गोचर से किन राशि के जातक की टेंशन बढ़ सकती है।

इन राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन

कर्क राशि

शुक्र के मकर राशि में प्रवेश करने से कर्क राशि वालों की मुसीबत बढ़ सकती है। इस दौरान आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं शुक्र गोचर से आपको सेहत संबंधी परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। किसी काम में बाधा उत्पन्न हो सकती है। धन संबंधी परेशानी हो सकती है।

End of Feed