Sheetala Mata Bhog List: होली के आठ दिन बाद देशभर में शीतला सप्तमी और शीतला अष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 21 और 22 मार्च को है। शीतला माता को सिर्फ बासी भोजन का ही भोग लगता है इसलिए इस दिन को लोग बसोड़ भी कहते हैं। ऐसा माना जाता है कि माता शीतला की पूजा-अराधना करने से माता अपने भक्तों के हर कष्ट को हर लेती हैं और उन्हें तकलीफों से मुक्ति देती हैं। इस दिन घर में चूल्हा नहीं जलता और एक दिन पहले बना हुआ ठंडा भोजन ही माता को भोग लगाया जाता है। अगर आप भी शीतला माता की पूजा कर रहे हैं या इस साल व्रत-पूजा करना चाहते हैं तो यहां से माता शीतला को लगने वाले भोग की पूरी लिस्ट देख सकते हैं-
शीतला माता को क्या भोग लगाएं?
शीतला माता को लगने वाले भोग कुछ इस प्रकार हैं-
1. बासी पुआ
2. बिना नमक की पूड़ी
3. मीठी भात
4. दाल-भात
5. हलवा
6. मिठाई
7. पकौड़ा
8. रवड़ी
9. कढ़ी
10. गुलगुले
शीतला माता को क्यों चढ़ता है बासी भोजन?
धार्मिक मान्यता के अनुसार शीतला माता को बासी भोजन ही पसंद है। इसलिए उनको बासी खाने का ही भोग लगाया जाता है और इस दिन घरो में चूल्हा नहीं जलता। स्कंद पुराण के अनुसार शीतला माता के ऊपर लोगों को निरोग करने की जिम्मेदारी है। शीतला माता साधक को चिकन पॉक्स, खसरा, फोड़े और नेत्र रोग से बचाव करती हैं। वहीं इसका एक वैज्ञानिक कारण भी है। चैत्र का महीना ठंड के जाने और गर्मियों के शुरू होने के लिए जाना जाता है। इस मौसम के बदलाव में बीमार होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में ठंडा खाना खाया जाता है। ठंडा भोजन करने से पेट और पाचन तंत्र को भी लाभ मिल सकता है।
