Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि के सातवें दिन होगी मां कालरात्रि की पूजा, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त, मंत्र और आरती

Shardiya Navratri 2026: आज शारदीय नवरात्रि का सातवां दिन है। आज 17 अक्टूबर 2026 को मां कालरात्रि के स्वरूप की पूजा की जाती है। जानें कालरात्रि माता की पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि, मंत्र, स्तोत्र, कवच, आरती और धार्मिक महत्व।

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि का सातवां दिन 17 अक्टूबर, शनिवार को मनाया जा रहा है। यह दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की उपासना के लिए समर्पित है। मां कालरात्रि का स्वरूप भले ही उग्र और भय उत्पन्न करने वाला है, लेकिन भक्तों के लिए उनका हृदय करुणा और ममता से भरा हुआ है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कालरात्रि की आराधना से भय, नकारात्मकता और जीवन की बाधाओं से मुक्ति पाने का आशीर्वाद मिलता है। आइए जानते हैं नवरात्रि के सातवें दिन (Navratri Day 7) मां कालरात्रि का स्वरूप, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, स्तोत्र, कवच और आरती।

Shardiya Navratri 2026

मां कालरात्रि का पूजा मुहूर्त, विधि, और आरती

मां कालरात्रि के स्वरूप का महत्व

नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में देवी कालरात्रि को अत्यंत शक्तिशाली और उग्र रूप माना गया है। उनका वर्ण अंधकार के समान श्याम है, केश खुले हुए हैं और वे गर्दभ यानी गधे पर सवार रहती हैं। देवी की चार भुजाएं हैं। उनके दाहिने हाथ अभय और वरद मुद्रा में हैं, जबकि बाएं हाथों में खड्ग और लौह अस्त्र सुशोभित हैं।

End of Feed