Navratri 9th Day Katha In Hindi, Maa Siddhidatri Vrat Katha In Hindi: मां सिद्धिदात्री सिद्धि देनी वाले देवी कहलाती हैं। कहते हैं भगवान शिव ने भी मां सिद्धिदात्री से सिद्धियां प्राप्त की हैं। इसलिए नवरात्रि के नौवें दिन जो भक्त सच्चे मन से मां सिद्धिदात्री की पूजा करता है उसके सारे काम सिद्ध हो जाते हैं। मां सिद्धिदात्री को प्रसन्न करने के लिए उन्हें हलवा, पूरी और चने का भोग जरूर लगाएं। चलिए अब जानते हैं मां सिद्धिदात्री की व्रत कथा।
Shardiya Navratri 2024 Day 9, Maa Siddhidatri Vrat Katha In Hindi
मां सिद्धिदात्री की व्रत कथा (Navratri 9th Day Katha In Hindi, Maa Siddhidatri Vrat Katha)
मां सिद्धिदात्री की पौराणिक कथा अनुसार सिद्धिदात्री देवी के नाम का अर्थ होता है सिद्धि देने वाली देवी। मां सिद्धिदात्री की पूजा से इंसान के अंदर की बुराइयों और अंधकार का नाश हो जाता है और जीवन सुखों से भर जाता है। कहते हैं माता अपने भक्तों की सभी मनोकामना पूरी करती हैं। मां के स्वरूप की बात करें तो मां सिद्धिदात्री कमल पर विराजमान हैं और इनकी सवारी शेर है। देवी की चार भुजाएं होती है। इनके दाएं हाथ में गदा, दूसरे दाहिने हाथ में चक्र है। दोनों बाएं हाथ में शंख और कमल का फूल है। कहते हैं भगवान शिव ने मां सिद्धिदात्री की कठोर तपस्या करके 8 सिद्धियां प्राप्त की थी। इतना ही नहीं मां सिद्धिदात्री की ही कृपा से भगवान शिव का आधा शरीर देवी का हुआ था जिस वजह से भगवान का एक नाम अर्धनारीश्वर पड़ा था। कहते हैं देवी दुर्गा का यह स्वरूप अन्य सभी स्वरूपों की तुलना में सबसे ज्यादा शक्तिशाली है।
कहते हैं मां दुर्गा का यह स्वरूप सभी देवी देवताओं के तेज से प्रकट हुआ है। जब महिषासुर के अत्याचारों से परेशान होकर सभी देव त्रिदेव की शरण में पहुंचे थे। तब भगवान ने बताया इसका अंत देवी ही कर सकती हैं। तब सभी देवता गण के तेज से एक दिव्य शक्ति का निर्माण हुआ जिसे मां सिद्धिदात्री कहा गया। कहते हैं इन्होंने ही दैत्य महिषासुर का अंत किया था।
