Shani Pradosh Vrat 2024 Date: दिसंबर में कब रखा जाएगा शनि प्रदोष व्रत, यहां जानिए डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व

Shani Pradosh Vrat 2024 Date: प्रदोष का व्रत भगवान भोलेनाथ की पूजा और कृपा पाने के लिए सबसे उत्तम दिन माना जाता है। अब दिसंबर के महीने में साल 2024 का आखिरी शनि प्रदोष व्रत रखा जाएगा। ऐसे में आइए जानें इस व्रत की तिथि और शुभ मुहूर्त के बारे में।

Shani Pradosh Vrat 2024 Date: प्रदोष का व्रत हर मास में दो बार रखा जाता है। ये व्रत हर महीने की कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है। त्रयोदशी तिथि भगवान शिव को बहुत ही प्रिय है। इस दिन व्रत करने ने से और महादेव की विधिवत पूजा करने से साधक की सारी मनोकामना की पूर्ति होती है। अभी साल 2024 का आखिरी महीना दिसंबर चल रहा है। ऐसे में अब साल 2024 का आखिरी प्रदोष व्रत रखा जाएगा। साल का आखिरी प्रदोष व्रत शनि प्रदोष व्रत कहलाएगा, क्योंकि ये शनिवार के दिन पड़ रहा है। शनि प्रदोष के दिन शिव जी और शनि जी की पूजा करने से भक्तों को उत्तम फल मिलता है और शनि दोष से मुक्ति मिलती है। आइए जानें कि दिसंबर के महीने में शनि प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा।

Shani Pradosh Vrat 2024 Date (दिसंबर शनि प्रदोष व्रत डेट 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार पौष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदयशी तिथि की शुरुआत 28 दिसंबर को सुबह 2 बजकर 26 मिनट पर होगी और इसका समापन 29 दिसंबर को सुबह 3 बजकर 32 मिनट पर होगा। प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में की जाती है, इसलिए शनि प्रदोष व्रत 28 दिसंबर 2024 को रखा जाएगा।

End of Feed