Shaligram Stones News: नेपाल से भेजी गईं शालिग्राम शिलाएं आज यानी 31 जनवरी को यूपी के गोरखपुर पहुंचेंगी। जहां इनका भव्य स्वागत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) द्वारा किया जाएगा। बता दें इन्हीं शिलाओं से अयोध्या के भव्य मंदिर में भगवान श्री राम और माता सीता की मूर्ति बनाई जाएंगी। बताया जा रहा है कि इन दो शिलाओं को नेपाल की गंडकी नदी से निकाला गया है जो करोड़ों साल पुरानी है। इनका वजन 26 टन और 14 टन है। इन शिलाग्राम शिला को अयोध्या के कार्यशाला में रखा जाएगा। जहां इन पत्थरों की तरासने का काम तेजी से हो रहा है। यही शिलाग्राम शिला से प्रभु श्री राम की बाल विग्रह बनाया जाएगा। ये शालिग्राम शिलाएं जहां-जहां से होकर जा रही हैं वहां-वहां इन शिलाओं के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
Nepal से आ रहीं Shaligram शिलाएं आज पहुंचेंगी गोरखपुर, CM Yogi करेंगे भव्य स्वागत, इनसें भगवान राम और माता सीता की बनेंगी मूर्ति
- Authored by: लवीना शर्मा
- Updated Jan 31, 2023, 12:53 PM IST
Shaligram Rocks: इन्हीं शालिग्राम शिलाओं से अयोध्या (Ayodhya) के भव्य राम मंदिर में श्री राम भगवान और माता जानकी की मूर्ति तैयार की जाएंगी। इन शिलाओं की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब हैं। देखें VIDEO
End of Feed
