Shab E Barat 2025 Date In India: शब-ए-बारात कब है, जानिए मुस्लिम लोग क्यों मनाते है ये त्योहार

Shab E Barat 2025 Date In India In Hindi: शब-ए-बारात, मुस्लिमों के लिए बेहद अहम रात मानी जाती है। इस रात को गुनाहों से तौबा करने और तकदीर बदलने वाली रात भी कहा जाता है। जानिए इस साल शब-ए-बारात कब है।

Shab E Barat 2025 Date In India In Hindi (शब-ए-बारात कब है 2025): शब-ए-बारात इस्लामिक कैलेंडर के आठवें महीने शाबान की 15वीं रात होती है। इस्लाम में इस रात की काफी अहमियत होती है। इस रात मुसलमान नमाज पढ़ते हैं और अपने पुरखों की कब्र पर जाकर उनके लिए दुआ पढ़ते हैं। ये रात इबादत, रहमत, फजीलत और मगफिरत की रात मानी जाती है। इस दिन मुस्लिम लोग अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। कहते हैं इस एक रात की इबादत का सवाब 83 साल 4 महीने की इबादत के बराबर मिलता है। जानिए इस 2025 में शब-ए-बारात कब है।

Shab E Barat 2025 date

Shab E Barat 2025 Date In India

शब-ए-बारात कब है 2025 (Shab E Barat Kab Hai 2025)

इस साल शब-ए-बारात का त्योहार 13 फरवरी को मनाया जाएगा। इस रात में मुस्लिम लोग जागकर अल्लाह की इबादत करेंगे। तो वहीं शब-ए-बारात का रोजा 14 फरवरी को रखा जाएगा। हालांकि रोजा रखना सभी के लिए अनिवार्य नहीं है।

End of Feed