Sawan Last Somwar 2025 FAQ: सावन के आखिरी सोमवार पर कैसे की जाती है महादेव की पूजा? जानें पूरी विधि मंत्र, कथा, आरती, उद्यापन विधि समेत सबकुछ

Sawan Somvar 2025 FAQ: सावन के आखिरी सोमवार का व्रत रखने से भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। ये व्रत वैवाहिक जीवन, आर्थिक जीवन और स्वास्थ्य जीवन से संबंधित हर तरह की समस्याओं से मुक्ति दिलाता है। कहते हैं सावन में भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न रहते हैं और ऐसे में जो भक्त सच्चे मन से सावन सोमवार का व्रत रख उनकी पूजा-अर्चना करता है उसके सारे सपने पूरे हो जाते हैं।

Sawan Somvar 2025 FAQ: सावन का पावन महीना चल रहा है और आज यानी 4 अगस्त को सावन का आखिरी सोमवार है। सावन के चौथे सोमवार का विशेष महत्व होता है। इस खास मौके पर भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ किए जाते हैं। वहीं, जो लोग सावन के सोमवार का व्रत करते आ रहे हैं वो आज उद्यापन भी करते हैं। यहां से आप सावन के आखिरी सोमवार की पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा की विधि, व्रत की विधि, पूजा सामग्री, मंत्र, कथा, आरती, उद्यापन की विधि समेत सारी जानकारी ले सकते हैं।

सावन के आखिरी सोमवार की संपूर्ण जानकारी 2025 (Photo Source: Canva)

सावन का आखिरी सोमवार पूजा शुभ मुहूर्त (Sawan Last Somwar Puja Muhurat)

सावन के चौथे और आखिरी सोमवार पर पूजा का ब्रह्म मुहूर्त आज सुबह 4 बजकर 20 मिनट से 5 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इसके बाद पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 4 मिनट से 7 बजकर 24 मिनट तक है। दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक भी आप पूजा कर सकते हैं, ये अभिजीत मुहूर्त है। भगवान शिव की पूजा सूर्यास्त के बाद भी की जाती है और आज सूर्यास्त 4 अगस्त को शाम 7 बजकर 3 मिनट पर होगा। इसलिए 7 से लेकर 9 बजे के बीच में भी आप शिव पूजन कर सकते हैं।

End of Feed