Second Sawan Somwar 2025: सावन का दूसरा सोमवार आज, यहां से नोट करें पूजा विधि, मंत्र और आरती

Second Sawan Somwar Puja Vidhi, Mantra, Aarti: 21 जुलाई को सावन का दूसरा सोमवार है। इस दिन शिवभक्त भोलेनाथ को जल अर्पित करेंगे और पूरे विधि-विधान से पूजा करेंगे। यहां से आप जान सकते हैं कि सावन के दूसरे सोमवार की पूजा कैसे की जाती है। दूसरे सावन सोमवार पूजा का मंत्र और आरती भी यहां लिखित है।

Second Sawan Somwar Puja Vidhi, Mantra, Aarti: सावन का पावन महीना चल रहा है और आज यानी 21 जुलाई को दूसरा सोमवार है। सावन का हर सोमवार खास होता है। इस दिन शिव पूजा होती है। जलाभिषेक किए जाते हैं। भोलेबाबा को खुश करने की हर कोशिश होती है। अगर आप सावन के इस दूसरे सोमवार की पूजा पूरे विधि पूर्वक करना चाहते हैं तो यहां से पूजा करने की विधि देख सकते हैं। यहां दूसरे सावन सोमवार की पूजा विधि के साथ मंत्र और आरती भी लिखित रूप से मौजूद है।

दूसरा सावन सोमवार 2025 पूजा विधि, मंत्र और आरती (Photo Source: Canva)

सावन सोमवार मंत्र-

ओम् नमः शिवाय

सावन सोमवार पूजा विधि-

सावन सोमवार व्रत के दिन सुबह जल्दी उठ जाएं और स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें। शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाएं। फिर घर पर महादेव की विधि विधान पूजा करें। घर पर सबसे पहले गणेश भगवान की पूजा करें। फिर ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। भगवान शिव को बेल पत्र, पुष्प, जल, शहद, और दूध चढ़ाएं। सावन सोमवार की कथा सुनें और शिव जी की आरती करें। पूरा दिन उपवास रहें। अन्न का सेवन न करें। फलाहार ले सकते हैं। इसके बाद शाम में फिर से स्नान करें और भोले बाबा की पूजा करें।

End of Feed