Sawan Somvar 2023: सावन सोमवार व्रत 2023 कब से कब तक रहेंगे? जानें इस व्रत के लाभ

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jun 12, 2023, 11:40 AM IST

Sawan Somvar 2023: इस बार सावन का महीना 4 जुलाई से शुरू हो रहा है और सावन का पहला सोमवार (Sawan Ka Pehla Somvar) 10 जुलाई को पड़ेगा। जानिए इस सावन कितने सोमवार पड़ेंगे।

Sawan Somvar 2023: भगवान शिव का प्रिय महीना सावन 4 जुलाई से लगने जा रहा है और इसका अंत 31 अगस्त को होगा। मुख्य रूप से इस महीने में आने वाले सोमवार (Sawan Ke Somvar 2023) का सबसे ज्यादा महत्व माना जाता है। कई लोग सावन सोमवार के व्रत (Sawan Somvar Vrat 2023) रखते हैं और इस दिन भगवान शिव की विधि विधान पूजा करते हैं। ऐसे में सावन सोमवार की डेट (Sawan Somvar Date 2023) को लेकर लोगों ने सर्च शुरू कर दी है। अमूमन सावन के महीने में 4 या 5 सोमवार पड़ते हैं लेकिन इस बार 8 सावन सोमवार व्रत (Sawan Somwar Vrat) रखे जायेंगे। जानिए सावन सोमवार व्रत की सभी डेट।

सावन सोमवार व्रत 2023 (Sawan Somvar Vrat 2023 Start And End Date)

तारीखसावन सोमवार व्रत
10 जुलाई 2023सावन का पहला सोमवार
17 जुलाई 2023सावन का दूसरा सोमवार
24 जुलाई 2023सावन का तीसरा सोमवार
31 जुलाई 2023सावन का चौथा सोमवार
07 अगस्त 2023सावन का पांचवा सोमवार
14 अगस्‍त 2023सावन का छठवां सोमवार
21 अगस्‍त 2023सावन का सातवां सोमवार
28 अगस्‍त 2023सावन का आठवां सोमवार

सावन सोमवार व्रत क्यों रखते हैं (Sawan Somvar Vrat Kyu Rakhte Hain)

सावन सोमवार व्रत भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए रखा जाता है। कहते हैं मां पार्वती ने भी सावन महीने में व्रत किया था जिससे उन्हें भगवान शिव प्राप्त हुए थे। इसलिए सावन में उन महिलाओं को व्रत रखने की सलाह दी जाती है जिनके वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ रही हैं या जिनका विवाह नहीं हो पा रहा है। इतना ही नहीं इस व्रत को करने से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं भी पूर्ण हो जाती हैं।

End of Feed