Sawan Somvar 2023 Date: सावन का पवित्र महीना 4 जुलाई से शुरू हो रहा है और इसका समापन 31 अगस्त को होगा। 19 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है जब सावन एक नहीं बल्कि पूरे 2 महीने तक रहेगा। जिस वजह से इस बार शिव भक्त 4 नहीं बल्कि 8 सावन सोमवार व्रत रखेंगे। दरअसल ऐसा मलमास (Malmas 2023) पड़ने के कारण हो रहा है। मलमास या अधिकमास (Adhikmas 2023) वो महीना होता है जो हर तीन साल में आता है। मलमास के मलीन होने के कारण इस महीने में शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं। मलमास 18 जुलाई से 16 अगस्त तक रहेगा। मलमास के कारण ही सावन महीने में 8 सोमवार पड़ेंगे।
Sawan Somvar Vrat 2023 Start Date: सावन सोमवार व्रत कब से शुरू हो रहे हैं, जानिए
सावन सोमवार व्रत 2023 (Sawan Somvar Vrat 2023 Date)
सावन का पहला सोमवार- 10 जुलाई 2023
सावन का दूसरा सोमवार- 17 जुलाई 2023
सावन का तीसरा सोमवार- 24 जुलाई 2023
सावन का चौथा सोमवार- 31 जुलाई 2023
सावन का पांचवा सोमवार- 7 अगस्त 2023
सावन का छठवां सोमवार- 14 अगस्त 2023
सावन का सातवां सोमवार- 21 अगस्त 2023
सावन का आठवां सोमवार- 28 अगस्त 2023
सावन सोमवार व्रत और पूजा विधि (Sawan Somvar Vrat Puja Vidhi)
- सुबह सूर्योदय से पहले जाग जाएं और शौच आदि कार्यों से निवृत्त होकर स्नान करें।
- पूजा स्थल को स्वच्छ कर वेदी तैयार कर लें।
- फिर शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग की पूजा करें।
- शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और बेलपत्र जरूर अर्पित करें।
- फिर महादेव के व्रत का संकल्प लें।
- दिन में दो बार भगवान शिव की प्रार्थना करें।
- पूजा में संभन हो तो तिल के तेल का दीया जलाएं और भगवान शिव को पुष्प अर्पित करें।
- शिव को सुपारी, पंच अमृत, नारियल और बेल की पत्तियां चढ़ाएं।
- व्रती सावन व्रत कथा का पाठ जरूर करें।
- संध्याकाल में पूजा खत्म होने के बाद व्रत खोलें और व्रत वाला भोजन करें।
सावन सोमवार व्रत के फायदे (Sawan Somvar Vrat Ke Fayde)
कहते हैं जो व्यक्ति सावन सोमवार व्रत करता है उसकी सारी इच्छाएं पूर्ण हो जाती हैं। सावन व्रत रखने वाले लोगों को शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। वैवाहिक जीवन में आने वाली परेशानियां दूर हो जाती हैं।
