Sawan Somwar 2023 Start Date: सावन का पहला सोमवार कब पड़ेगा, जानिए क्या है इसका महत्व

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jul 4, 2023, 06:53 AM IST

Sawan Somwar 2023 Kab Se Shuru Honge: सावन कब से शुरू हो रहा है, सावन में कितने सोमवार पड़ेंगे (Sawan Me Kitne Somvar Padenge), सावन का पहला सोमवार कब है (Sawan Ka Pahla Somvar Kab Hai)...अगर आप इन सवालों के जवाब ढूंढ रहे हैं तो आप एकदम सही जगह पर हैं। यहां आप जानेंगे सावन कब से कब तक रहेगा और इस बार कब-कब पड़ेंगे सावन सोमवार।

Sawan Somwar Start Date 2023: भगवान शिव का पसंदीदा महीना सावन 4 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए श्रावण मास बेहद खास माना जाता है। कहते हैं जो भक्त इस महीने सच्चे मन से भगवान शिव की भक्ति करता है उसके जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस बार सावन में पूरे 19 सालों बाद एक विशेष संयोग बनने जा रहा है जिसके चलते सावन 2 महीने तक रहेगा। इतना ही नहीं सावन में 8 सोमवार व्रत (Sawan Somvar Vrat 2023) भी पड़ेंगे। जानिए सावन के पहले सोमवार व्रत (Sawan Ka Pahla Somvar Kab Hai 2023) से लेकर आखिरी सावन सोमवारी (Sawan Somvari 2023) तक की डेट लिस्ट।

सावन कब से शुरू है (Sawan Kab Se Lagega 2023)

सावन का महीना 2023 में 4 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक रहेगा। इस सावन में 8 सोमवार व्रत, 9 मंगला गौरी व्रत, 2 शिवरात्रि, 4 प्रदोष व्रत पड़ेंगे। सावन शिवरात्रि 15 जुलाई और 14 अगस्त को पड़ेगी। नाग पंचमी 21 अगस्त को है।

End of Feed