Sawan Shivratri Kab Hai 2024 (कावड़ जल कब चढ़ेगा 2024 में): सावन शिवरात्रि श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इसे मासिक शिवरात्रि के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन शिव भक्त व्रत रखते हैं और शिवलिंग का जलाभिषेक (shivling ka jal abhishek) करते हैं। ज्यादातर कावड़िए अपना कावड़ जल सावन शिवरात्रि पर ही चढ़ाते हैं। चलिए जानते हैं इस साल सावन शिवरात्रि कब है और शिवलिंग पर जल चढ़ाने का शुभ समय क्या रहेगा।
Sawan Shivratri 2024 Jal Date
सावन शिवरात्रि कब है 2024 में (Sawan Shivratri 2024 Date)
पंचांग अनुसार सावन शिवरात्रि का प्रारंभ 2 अगस्त की दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर होगा और समापन 3 अगस्त 3 बजकर 50 मिनट पर होगा। सावन शिवरात्रि पर निशिता काल पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इसलिए सावन शिवरात्रि 2 अगस्त को मनाई जाएगी।
सावन शिवरात्रि पूजा मुहूर्त 2024 (Sawan Shivratri Puja Muhurat 2024)
सावन शिवरात्रि पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त 2 अगस्त की देर रात 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा भी कई मुहूर्त रहेंगे जो इस प्रकार हैं-
सावन शिवरात्रि पूजा का शुभ समय 2024 (Sawan Shivratri Puja Ka Samay)
रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय - 07:11 PM से 09:49 PM
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय - 09:49 PM से 12:27 AM, अगस्त 03
रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय - 12:27 AM से 03:06 AM, अगस्त 03
रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय - 03:06 AM से 05:44 AM, अगस्त 03
सावन शिवरात्रि 2024 पर जल कब चढ़ेगा (Sawan Shivratri 2024 Jal Date And Time)
सावन शिवरात्रि का पूरा दिन ही शुभ माना जाता है। इसलिए कावड़िए अपनी सुविधानुसार शिवरात्रि के दिन किसी भी समय जल चढ़ा सकते हैं।
