Sawan 2025 (सावन में हरे रंग का महत्व): सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और आध्यात्मिक साधना के लिए विशेष माना जाता है। पंचांग अनुसार इस साल सावन मास 11 जुलाई से शुरु होने वाला है, वहीं इसका समापन 9 अगस्त को होगा। सावन के पवित्र माह में भगवान शिव शक्ति की विधिवत पूजा करने के साथ साथ हरे रंग के वस्त्र धारण करने की परंपरा भी सदियों से चली आ रही है। कहा जाता है कि, हरा रंग भगवान शिव को बहुत ही ज्यादा प्रिय है। वहीं जो कोई भी जातक सावन के महीने में हरे रंग के वस्त्र धारण कर शिव साधना करता है, उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है।
सावन में हरे रंग का महत्व
महिलाओं द्वारा खासतौर से सावन मास में हरे रंग की साड़ियां, चूड़ी पहनी जाती है तो हरे रंग की मेहंदी लगाई जाती है। हरा रंग धारण करने के बाद ही सावन का श्रृंगार वास्तविक रूप से पूर्ण होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हरा रंग भगवान शिव को बहुत ही प्रिय है और भोलेनाथ को प्रसन्न करने हेतु जातक उनका पसंदीदा रंग धारण करते हैं। साथ ही साथ इस रंग का जुड़ाव प्रकृति, शांति और समृद्धि से भी है, जो सावन में आध्यात्मिक लाभ प्रदान करता है। और सावन में हरे वस्त्र पहनने से व्यक्ति का मन शुद्ध होता है और भक्ति भावना बढ़ती है।
ऐसे में जरूर ही आपको भी सावन सोमवार की पूजा करते वक्त जरूर ही हरे रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। तो अपना सावन श्रृंगार पूर्ण करना चाहिए, हरे रंग का जुड़ाव सुहाग से भी होता है। जरूर ही इस सावन हरा रंग धारण कर आपकी जिंदगी खुशी और समृद्धि से भर जाएगी।
