Sawan 2025 Date (सावन कब से शुरू है 2025): सावन के महीने को श्रावण मास के नाम से भी जानते हैं। इस महीने में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है। हिंदू पंचांग अनुसार ये साल का पांचवां महीना होता है। जो जुलाई-अगस्त में पड़ता है। इस दौरान सावन सोमवार व्रत रखने का विशेष महत्व होता है। सावन के महीने में हर साल लाखों श्रद्धालु ज्योर्तिलिंग के दर्शन के लिए जाते हैं। इस महीने में भक्त कांवड़ यात्रा भी निकालते हैं। चलिए आपको बताते हैं इस साल यानी 2025 में सावन कब से लग रहा है।
सावन 2025 (Sawan 2025)
2025 में सावन महीना 11 जुलाई से शुरू हो रहा है और इसकी समाप्ति 9 अगस्त को होगी। इस साल में 4 सावन सोमवार व्रत पड़ेंगे।
सावन सोमवार 2025 (Sawan Somwar 2025)
| 11 जुलाई 2025 | सावन का पहला सोमवार |
| 14 जुलाई 2025 | सावन का दूसरा सोमवार |
| 21 जुलाई 2025 | सावन का तीसरा सोमवार |
| 28 जुलाई 2025 | सावन का चौथा सोमवार |
सावन पूजा विधि (Sawan Puja Vidhi)
सावन में सुबह-शाम भगवान शिव की विधि विधान पूजा करनी चाहिए। इस महीने शिव जी के मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। साथ ही बेलपत्र, भांग, धतूरा, शम्मी के पत्ते इत्यादि चीजें शिव को अवश्य अर्पित करें। अगर सावन सोमवार व्रत रख रहे हैं तो सावन की कथा जरूर पढ़ें। भगवान को फल, मिठाई, खीर इत्यादि चीजों का भोग लगाएं।
राशि अनुसार वार्षिक राशिफल 2025
