Sawan 2023 Ke Niyam: 19 साल बाद सावन पर बन रहा खास संयोग, नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त और नियम, भूलकर ना करें ये गलतियां

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jul 4, 2023, 07:12 AM IST

Sawan 2023 Ke Niyam: हिंदू पंचांग के अनुसार सावन मास की शुरुआत कल यानी 04 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त 2023 को समाप्त होगी।। मान्यता है कि, इस दिन विधिवत शुभ मुहूर्त में पूजा अर्चना करने व कुछ खास नियमों का पालन करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Sawan 2023 Vrat, Upwas, Mahine Ke Niyam In Hindi: सावन माह का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। हिंदू धर्म में इस महीने को त्योहार की तरह मनाया जाता है। मान्यता है कि, इस माह विधि विधान से आदिदेव महादेव की भक्ति मे लीन होकर पूजा अर्चना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है तथा जीवन में आने वाले सभी कष्टों का निवारण (Sawan 2023 Start Date) होता है।

sawan vrat 2023 ke niyam in hindi

sawan 2023 ke niyam in hindi: सावन मास भूलकर ना करें ये गलतियां, नोट करें पूजा का नियम

पौराणिक कथाओं के सावन माह में ही माता पार्वती के कठोर तप से प्रसन्न होकर आदिदेव महादेव ने वैराग्य जीवन का त्याग कर गृहस्थ जीवन अपनाया था और मां पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार (Sawan Vrat ke Niyam) किया था। वहीं एक दूसरी पौराणिक कथा के अनुसार सावन मास में भगवान शिव ने अपनी ससुराल में विचरण किया था, इस दौरान लोगों ने जलाभीषेक कर भोलेनाथ का भव्य स्वागत (Sawan Mahine Ke Niyam) किया था। इस दिन से प्रत्येक वर्ष सावन माह को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।

End of Feed