Satuan Parv Kab Hai 2025: आज है सतुआन पर्व, जानिए इसकी पूजा विधि और महत्व

Satuan Parv Kab Hai 2025 (सतुआन कब है 2025): जुड़ शीतल पर्व 14 अप्रैल से शुरू हो रहा है। मिथिला में इसे नववर्ष के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन जल की पूजा की जाती है और शीतला माता से शीतलता बनाए रखने की कामना की जाती है। ये दो दिवसीय पर्व होता है। जिसके पहले दिन 14 अप्रैल को सतुआन तो दूसरे दिन 15 अप्रैल को धुरलेख होता है। जिस तरह से छठ सूर्य देव की उपासना का पर्व होता है ठीक वैसे ही जुड़ शीतल जल की पूजा का पर्व होता है।

Satuan Parv Kab Hai 2025 (सतुआन कब है 2025): इस त्योहार का प्रकृति से सीधा संबंध होताा है। इस दौरान मिथिला में सत्तू और बेसन की नयी पैदावार होती है। जिसका इस त्योहार में बड़ा महत्व होता है। गर्मी के मौसम में लोग सत्तू और बेसन का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करते हैं क्योंकि इससे बने व्यंजन जल्दी खराब नहीं होते। इसलिए जुड़ शीतल पर्व के पहले दिन सतुआन में सत्तू की कई चीजें बनाई जाती हैं। इस साल सतुआन पर्व 14 अप्रैल 2025 को मनाया जा रहा है।

Satuan Parv Kab Hai 2025

Satuan Parv Kab Hai 2025

सतुआन पर्व कब है 2025 (Satuan Parv Kab Hai 2025)

सतुआन पर्व इस साल 14 अप्रैल 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन पुण्यकाल समय सुबह 05:57 से दोपहर 12:22 तक रहेगा।

End of Feed