Pitru Paksha Amavasya 2024 Timing: सर्व पितृ अमावस्या की टाइमिंग, पूजा विधि, महत्व और उपाय सबकुछ यहां जानें

Pitru Paksha Amavasya 2024 Puja Vidhi, Sarva Pitru Amavasya 2024 Timing: आश्विन महीने की अमावस्या को सर्वपितृ अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इसे महालया अमावस्य भी कहते हैं। इस दिन पूर्वजों की शांति के लिए दान-पुण्य कर्म करने का विशेष महत्व माना जाता है। चलिए आपको बताते हैं सर्व पितृ अमावस्या की टाइमिंग, पूजा विधि और महत्व।

Pitru Paksha Amavasya 2024 Puja Vidhi, Sarva Pitru Amavasya 2024 Time (सर्व पितृ अमावस्या 2024 टाइम): पितृ पक्ष में आने वाली सर्व पितृ अमावस्या का विशेष महत्व माना जाता है। जिसे महालय अमावस्या (Mahalaya Amavasya 2024) और महालय विसर्जन (Mahalaya Visarjan 2024) के नाम से भी जाना जाता है। इस अमावस्या पर पितरों का श्राद्ध करना बेहद जरूरी होता है। कहते हैं ऐसा करने से पूर्वज प्रसन्न हो जाते हैं और अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं। इस दिन उन पितरों का भी श्राद्ध किया जाता है जिनकी मृत्यु की तिथि का पता नहीं होता। चलिए जानते हैं इस साल सर्व पितृ अमावस्या कब से कब तक रहेगी और इसकी टाइमिंग क्या है।

Sarva Pitru Amavasya 2024 Timing

Sarva Pitru Amavasya 2024 Timing

सर्व पितृ अमावस्या 2024 टाइम (Sarva Pitru Amavasya 2024 Time)

सर्व पितृ अमावस्या 1 अक्टूबर की रात 9 बजकर 39 मिनट से शुरू होकर 2 अक्टूबर की देर रात 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार ये अमावस्या 2 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

End of Feed