Basant Panchami Par Kya Karen:जानिए बसंत पंचमी का त्योहार कैसे मनाते हैं और इस दिन क्या करते हैं

Basant Panchami Par Kya Karna Chahiye: बसंत पंचमी हिंदुओं का एक महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। इस दिन बुद्धि और ज्ञान की देवी मां सरस्वती की अराधना की जाती है। जानिए बसंत पंचमी का त्योहार कैसे मनाया जाता है और इस दिन क्या-क्या करते हैं।

Basant Panchami Par Kya Karna Chahiye (बसंत पंचमी पर क्या करते हैं): बसंत पंचमी पर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन विद्याथी, कलाकार, संगीतकार और साहित्यकार विशेष रूप से पूजा करते हैं। मान्यता है कि मां सरस्वती की अराधना करने से व्यक्ति की बुद्धि और ज्ञान में वृद्धि होती है। जिससे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। इसके छोटे बच्चों की शिक्षा की शुरुआत करने के लिए भी ये दिन अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है। इसलिए इस दिन शादी-ब्याह और गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य बिना मुहूर्त देखे किए जा सकते हैं। अब जानिए बसंत पंचमी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं (Basant Panchami par Kya Karna Chahiye)।

Basant Panchami 2024 Do's and Don'ts

Basant Panchami Par Kya Kare

बसंत पंचमी के दिन क्या करें? (Basant Panchami Par Kya Kare)

  • बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करनी चाहिए।
  • इस दिन खासकर विद्यार्थी विद्या में सफलता प्राप्ति के लिए उनसे प्रार्थना करें।
  • इस दिन माता सरस्वती को केसर के हलवे का भोग जरूर लगाएं।
  • इस दिन किताबों की सफाई जरूर करें और मां सरस्वती के लिए भजन गाएं।
  • इस दिन मां सरस्वती को पीले वस्त्र और फूल जरूर चढ़ाएं।
  • साथ ही इस दिन मां सरस्वती की पूजा पीले वस्त्र पहनकर करनी चाहिए।
  • बसंत पंचमी के दिन घर के सभी बच्चों को ब्रह्म मुहूर्त में उठाएं और उनसे विधिवत मां सरस्वती की पूजा कराएं।
  • इस दिन मां सरस्वती के मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए।

End of Feed