Saraswati Puja 2026: आज या कल कब होगी मां सरस्वती की पूजा? जानें शुभ मुहूर्त, मंत्र और आसान विधि

Saraswati Puja 2026: शारदीय नवरात्रि में मां सरस्वती की मुख्य पूजा 17 अक्टूबर 2026 को होगी। जानें सरस्वती पूजा की तारीख, शुभ मुहूर्त, घर पर पूजन की आसान विधि, प्रभावशाली मंत्र और मां शारदा की आराधना का धार्मिक महत्व।

Saraswati Puja 2026: शारदीय नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की आराधना के साथ-साथ ज्ञान, बुद्धि और कला की देवी मां सरस्वती की उपासना के लिए भी विशेष महत्व रखता है। नवरात्रि के दौरान होने वाली सरस्वती पूजा विद्यार्थियों, शिक्षकों, लेखकों और संगीत-कला से जुड़े लोगों के लिए बेहद खास मानी जाती है। मान्यता है कि मां शारदा की कृपा से जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलता है और अज्ञानता दूर होती है।

Saraswati Puja 2026

सरस्वती पूजा कब है?

साल 2026 में सरस्वती पूजा को लेकर अगर आप भी असमंजस में हैं कि पूजा आज यानी 16 अक्टूबर को करनी है या कल 17 अक्टूबर को, तो पंचांग के अनुसार इसका सही दिन समझना जरूरी है। 16 अक्टूबर को मां सरस्वती का आवाहन किया जाएगा, जबकि 17 अक्टूबर को मुख्य पूजा (Saraswati Puja Date 2026) का विधान है। आइए जानते हैं सरस्वती पूजा की सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मां शारदा के प्रभावशाली मंत्र।

End of Feed