Saphala Ekadashi Kab Hai 2024: भगवान विष्णु ने लोगों की भलाई के लिए माता एकादशी को अपने शरीर से उत्पन्न किया। भगवत गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने एकादशी तिथि को अपने समान ही शक्तिशाली बताया है। प्रत्येक माह के लिए एकादशी का नाम और महत्वअलग-अलग होता है। पौष माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार सफला एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को सभी कार्यों में सफलता मिलती है। आइए जानते हैं साल 2024 की पहली एकादशी कब है। यहां जानें डेट, शुभ मुहू्र्त और महत्व।
Saphala Ekadashi Date 2024 (सफला एकादशी डेट 2024)
हिंदू पंचांग के अनुसार पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 7 जनवरी 2024 को प्रात:12:41 बजे प्रारंभ होकर अगले दिन 8 जनवरी 2024 को 12:46 बजे समाप्त होगी। उदयातिथि के अनुसार सफला एकदशी का व्रत 7 जनवरी 2024 रविवार के दिन रखा जाएगा।
सफला एकादशी शुभ मुहूर्त ( Saphala Ekadashi Shubh Muhurat 2024)
पूजा का समय- सफला एकादशी के दिन पूजा का शुभ समय सुबह 8:33 से 12:27 तक है। व्रत एकादशी के दिन सूर्योदय से शुरू होता है और अगले दिन सूर्योदय के बाद समाप्त होता है। इस दिन रात्रि जागरण की परंपरा है।व्रत पारण – पारण सफला एकादशी व्रत 8 जनवरी 2024 को 06:39 से 08:59 तक किया जा सकता है। पारण तिथि द्वादशी का समापन समय 23:58 बजे है।
