Saphala Ekadashi Daan list 2024: सफला एकादशी का व्रत हर साल पौष महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर रखा जाता है। इस साल ये व्रत 26 दिसंबर 2024 को रखा जाएगा। ये एकादशी व्रत साल 2024 की आखिरी एकादशी का व्रत रहने वाला है। सफला एकादशी के दिन व्रत किया जाता है और भगवान नारायण की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। इस दिन श्री हरि की उपासना करने से साधक की सारी मनोकामना की पूर्ति होती है। सफला एकादशी के दिन दान करने का भी बहुत ही खास महत्व है। इस दिन दान- पुण्य करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सफला एकादशी के दिन किन चीजों का दान करें।
Saphala Ekadashi Daan list 2024 (सफला एकादशी दान लिस्ट)
गर्म कपड़े
पौष का महीना ठंड का महीना होता है, इसलिए आप पौष मास की सफला एकादशी के दिन जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े का दान कर सकते हैं। इसका दान करने से आपकी सारी इच्छाओं की पूर्ति होती है।
अनाज का दान
हिंदू धर्म में अनाज के दान को सबसे उत्तम दान में से एक माना गया है। आप सफला एकादशी के दिन अनाज का दान कर सकते हैं। इसका दान करने से भगवान नारायण प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बनाए रखते हैं।
सुपारी का दान
सफला एकादशी के मौके पर आप सुपारी का दान कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि सुपारी का दान करने से साधक को धन, ऐश्वर्य और समृद्धि में वृद्धि मिलती है। इसके साथ इसके दान से तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
तुलसी का दान
सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना गया है। ये भगवान विष्णु को बहुत ही प्रिय है। सफला एकादशी के दिन तुलसी का दान करने से साधक को धन की प्राप्ति होती है और मां लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहती है।
