Sankranti 2025 Date Calendar (साल 2025 में की संक्रांति तिथियां): हिंदू पंचांग के अनुसार जिस दिन सूर्य देव एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। वो तिथि संक्रांति तिथि कहलाती है। संक्रांति तिथि हर महीने में पड़ती है। ऐसे में साल में पूरी 12 संक्रांति तिथियां पड़ती है। हर संक्रांति तिथि का अपना खास महत्व होता है, लेकिन जनवरी के महीने में पड़ने वाली मकर संक्रांति को पूरे देश में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। संक्रांति तिथि के दिन विशेषरूप से सूर्य देवता की पूजा की जाती है। इस दिन सूर्य देव की पूजा करने से साधक को मन की शांति प्राप्त होती है। इस तिथि पर गंगा स्नान और दान करना भी बहुत शुभ होता है। आइए यहां जानते हैं साल 2025 में पड़ने वाली सारी संक्रांति तिथियों के बारे में।
Sankranti 2025 Date Calendar (साल 2025 में की संक्रांति तिथियां)
| संक्रांति | तिथि | दिन |
| मकर संक्रांति | 14 जनवरी 2025 | मंगलवार |
| कुंभ संक्रांति | 12 फरवरी 2025 | बुधवार |
| मीन संक्रांति | 14 मार्च 2025 | शुक्रवार |
| मेष संक्रांति | 14 अप्रैल 2025 | सोमवार |
| वृषभ संक्रांति | 15 मई 2025 | बृहस्पतिवार |
| मिथुन संक्रांति | 15 जून 2025 | रविवार |
| कर्क संक्रांति | 16 जुलाई 2025 | बुधवार |
| सिंह संक्रांति | 17अगस्त 2025 | रविवार |
| कन्या संक्रांति | 17 सितंबर 2025 | बुधवार |
| तुला संक्रांति | 17 अक्टूबर 2025 | शुक्रवार |
| वृश्चिक संक्रांति | 16 नवम्बर 2025 | रविवार |
| धनु संक्रांति | 16 दिसंबर 2025 | मंगलवार |
