Sakat Chauth 2024 Date And Time (सकट चौथ व्रत कब है 2024): माघ महीने के कृष्ण पक्ष में आने वाली संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi 2024 Date) बेहद खास मानी जाती है। क्योंकि इस दिन महिलाएं सकट चौथ (Sankat Chauth 2024 Date) यानी संकट चौथ का व्रत रखती हैं। इस व्रत को तिलकुट चौथ (Tikut Chauth Kab Hai) और तिल चौथ (Til Chauth 2024 Date) के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है इस व्रत को करने से संतान को लंबी आयु प्राप्त होती है। इस साल संकट चौथ व्रत 29 जनवरी 2024 को रखा जाएगा। इस व्रत में भगवान गणेश और चंद्र देव की पूजा की जाती है। जानिए संकट चौथ 2024 की तिथि व मुहूर्त (Sankat Chauth kab Hai)।
2024 January Mein Sakat Chauth Kab Hai
Sakat Chauth 2024 Date And Time (सकट चौथ 2024 की तारीख और समय)
सकट चौथ तिथि की शुरुआत 29 जनवरी की सुबह 6 बजकर 10 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति 30 जनवरी की सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर होगी। उदया तिथि के अनुसार सकट चौथ व्रत 29 जनवरी को रखा जाएगा। इस दिन चंद्रोदय समय रात 9 बजकर 10 मिनट का है।
Sakat Chauth Vrat Significance (सकट चौथ व्रत का महत्व)
सकट चौथ या संकट चतुर्थी के दिन तिल और गुड़ से बनी चीजें बनाई जाती है इसलिए इसे तिलचौथ भी कहते हैं। इस दिन तिल और गुड़े से बनी चीजों का भगवान गणेश को भोग लगाया जाता है और फिर प्रसाद रूप में खुद भी इसे ग्रहण किया जाता है। संकट चौथ के दिन माताएं अपने बच्चों के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। मान्यता है इस व्रत को नियम से करने से बच्चे के जीवन के सारे दुख दूर हो जाते हैं और बच्चे को लंबी उम्र की प्राप्ति होती है।
भगवान गणेश की पूजा का विधान
हिंदू धर्म में सकट चौथ व्रत भगवान गणेश से संबंधित है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा का विधान बताया जाता है। कहते हैं इस व्रत को करने से भगवान गणेश सुख, समृद्धि का वरदान प्रदान करते हैं।
