Sankashti Chaturthi 2025 Date, Puja Vidhi: 13 या 14, जुलाई 2025 में कब है गजानन संकष्टी चतुर्थी? जानें पूजा विधि और मंत्र

Sankashti Chaturthi 2025 Muhurat, Mantra And Puja Vidhi: गजानन संकष्टी चतुर्थी भगवान गणेश को समर्पित है। ये खास त्योहार हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सेलिब्रेट किया जाता है। जुलाई में ये कब है, इसके बारे में आप यहां से जान सकते हैं। यहां से आप इस व्रत का शुभ मुहूर्त, मंत्र और पूजा विधि विस्तार में पढ़ सकते हैं।

Sankashti Chaturthi 2025 Muhurat, Mantra And Puja Vidhi: संकष्टी चतुर्थी का शाब्दिक अर्थ है 'संकटों को हरने वाली चतुर्थी'। स दिन भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और जीवन में सकारात्मकता आती है। यह व्रत संतान प्राप्ति, स्वास्थ्य लाभ और आर्थिक समस्याओं से मुक्ति के लिए विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और विधि-विधान से पूजा करने से चंद्र देवी की भी कृपा मिलती है।

गजानन संकष्टी चतुर्थी 2025 शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र (Photo Source: Canva)

संकष्टी चतुर्थी व्रत का शुभ मुहूर्त (Sankashti Chaturthi Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 14 जून को दोपहर 3:46 बजे शुरू होकर 15 जून को दोपहर 3:51 बजे तक रहेगी। आप इस अवधि में विघ्नहर्ता की पूजा करके उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

End of Feed