Sangrand 2024 List: इस साल कब-कब पड़ेगी संग्रांद, जानिए जनवरी से दिसंबर तक की सभी तिथियां

Sangrand 2024 January: संग्रांद जिसे संग्रांत के नाम से भी जाना जाता है ये सिख और पंजाबी समुदाय का एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान होता है। यह नानकशाही कैलेंडर में प्रत्येक महीने का पहला दिन होता है। जानिए साल की पहली संग्रांद किस दिन पड़ेगी।

Sangrand 2024 January Date And Time: भारतीय पारंपरिक कैलेंडर के अनुसार, महीने के पहले दिन को संग्रांद कहा जाता है। भारत और नेपाल में विक्रम संवत कैलेंडर का उपयोग किया जाता है जिसके हर महीने का पहला दिन संक्रांत यानी संग्रांद के नाम से जाना जाता है। सिख समुदाय के लोग हर महीने पड़ने वाली संक्रांति को संग्रांद के रूप में मनाते हैं। साल 2024 का पहला संग्रांद 14 जनवरी 2024 को मनाया जाएगा जिसका नाम मकर संक्रांति है। यहां आप जानेंगे साल में पड़ने वाले सभी संग्रांद की तिथियां उनके नाम के साथ।

Sangrand 2024 January

Sangrand 2024 nanakshahi calendar

संग्रांद का त्योहार लोगों के बीच एकता और सद्भाव का प्रतीक माना जाता है क्योंकि इस दिन नए महीने की शुरुआत का जश्न मनाने के लिए सिख धर्म के लोग एक साथ आते हैं। संग्रांद पंजाबियों के लिए आध्यात्मिक चिंतन और सामुदायिक जुड़ाव का समय होता है। यह दिन नानकशाही कैलेंडर में एक नए महीने की शुरुआत का प्रतीक होता है। इस दिन सिख धर्म के लोग कीर्तन में भाग लेने के लिए गुरुद्वारों पर जाते हैं। यह प्रार्थना का दिन है। इस दिन आगामी महीने के लिए समृद्धि की कामना की जाती है।

End of Feed