Sakat Chauth Vrat Niyam 2025: सकट चौथ व्रत के दिन गलती से भी ना करें ये काम, यहां जानिए पूरा नियम

Sakat Chauth Vrat Niyam 2025: सकट चौथ का व्रत महिलाओं द्वारा निर्जला रहकर किया जाता है। ये व्रत माघ मास में रखा जाता है। इसको तिलकुट चौथ के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्र में इस व्रत को लेकर कुछ खास नियम बताए गए हैं। आइए जानते हैं सकट चौथ व्रत के नियम के बारे में।

Sakat Chauth Vrat Niyam 2025: सकट चौथ का व्रत हर साल माघ महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन रखा जाता है। इस साल ये व्रत 17 जनवरी 2025 को रखा जाएगा। सकट चौथ के दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और शाम के समय चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित करने के बाद पारण करती हैं। सकट चौथ का व्रत भगवान विघ्न हर्ता गणपति जी को समर्पित होता है। ये व्रत संतान सुख की प्राप्ति के लिए और संतान की लंबी आयु के लिए किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार सकट चौथ का व्रत रखने से निःसंतान दंपतियों को संतान सुख की प्राप्ति होती है। शास्त्र में सकट चौथ व्रत के लिए कुछ विशेष नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करने से व्रत करने का दौगुना फल प्राप्त होता है। ऐसे में आइए जानें सकट चौथ व्रत के दिन क्या नहीं करना चाहिए।

Sakat Chauth Vrat Niyam 2025 (सकट चौथ व्रत नियम)

  • सकट चौथ व्रत के दिन महिलाएं को निर्जला व्रत रखना होता है।
  • इस दिन भगवान गणेश की पूजा के समय हरे रंग का वस्त्र धारण करें।
  • सकट चौथ व्रत के दिन भगवान गणेश को तिल का भोग जरूर लगाएं।
  • इस दिन शाम के समय चंद्रदेव को जल देकर अर्ध्य अर्पित करें।
  • इस व्रत के दिन भगवान गणेश को दूर्वा अवश्य ही अर्पित करें।

End of Feed