Sakat Chauth 2026 Vrat Katha Hindi: सकट चौथ व्रत कथा, आज जरूर पढ़ें गरीब कुम्हार की कहानी

Sakat Chauth 2026 Vrat katha (सकट चौथ 2026 व्रत कथा) Ganesh Chauthi ki kahani (kumhaar vali) Tilkut Puja ki katha Hindi Mein: सकट चौथ व्रत करवा चौथ व्रत की तरह ही कठिन होता है। बस अंतर सिर्फ इतना है कि जहां करवा चौथ का उपवास महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं तो वहीं सकट का व्रत संतान की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। आज यही खास व्रत है और आज के दिन कुम्हार की कहानी जरूर पढ़ी जाती है। यहां से आप सकट चौथ व्रत कथा का पाठ कर सकते हैं।

Sakat Chauth 2026 Vrat katha (सकट चौथ व्रत कथा): सकट चौथ की पौराणिक कथा अनुसार, एक गांव में एक कुम्हार रहता था। वह मिट्टी के अत्यन्त सुन्दर पात्र बनाता था और उन्हें भट्टी में पकाकर कठोर करता था। एक वर्ष जब कुम्हार ने पात्रों को पकाने के लिए भट्टी में डाला, तो उसने देखा की अग्नि पात्रों को पकाने में सक्षम नहीं थी। कुम्हार के निरन्तर कोशिश करने के बाद भी मिट्टी के पात्र पक नहीं पा रहे थे। फिर कुम्हार ने सहायता के लिए राजा से सम्पर्क किया। कुम्हार की व्यथा सुनने के पश्चात् महाराज ने राजपुरोहित से विचार-विमर्श किया, उनसे इस विचित्र समस्या का समाधान मांगा। राजपुरोहित ने सुझाव दिया कि प्रत्येक समय पात्रों को पकाने के लिए भट्टी तैयार करने के अवसर पर एक बालक की बलि दी जाये।

sakat chauth vrat katha

सकट चौथ व्रत कथा (pc: canva)

राजपुरोहित का सुझाव सुनकर, महाराज ने राज्य में यह घोषित कर दिया कि सदैव भट्टी तैयार होने के अवसर पर प्रत्येक परिवार को बलि के लिए एक बालक प्रदान करना होगा। महाराज के आदेश का पालन करने के लिए समस्त परिवारों ने एक-एक करके अपनी एक सन्तान को देना आरम्भ कर दिया।

End of Feed