Sakat Chauth 2025: माघ महीने की संकष्टी चतुर्थी को ही सकट चौथ या सकट व्रत के नाम से जाना जाता है। ये व्रत हर साल जनवरी में पड़ता है। इसे तिलकुट चौथ भी कहते हैं क्योंकि इस दिन गणेश जी को तिल के लड्डू का भोग लगाया जाता है। इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रहती हैं और रात में चंद्र देव की पूजा करके अपना व्रत खोलती हैं। चलिए जानते हैं 2025 में सकट व्रत कब है।
Sakat Chauth 2025
सकट चौथ 2025 तिथि व मुहूर्त (Sakat Chauth 2025 Date And Time)
| सकट चौथ व्रत | 17 जनवरी 2025, शुक्रवार |
| चन्द्रोदय समय | 09:09 पी एम |
| चतुर्थी तिथि प्रारम्भ | 17 जनवरी 2025 को 04:06 ए एम बजे |
| चतुर्थी तिथि समाप्त | 18 जनवरी 2025 को 05:30 ए एम बजे |
सकट चौथ का महत्व (Sakat Chauth Vrat Ka Mahatva)
सकट चौथ व्रत में भगवान गणेश और चंद्र देव की पूजा की जाती है। मान्यता है कि, जो कोई भी ये व्रत करता है उनके जीवन में सदैव सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा यह व्रत संतान की लंबी उम्र की कामना के लिए भी रखा जाता है। कहते हैं इस व्रत को रखने से बच्चों के जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इस दिन के भोग में भगवान गणेश को तिल, गुड़, गन्ना इत्यादि चढ़ाया जाता है।
सकट चौथ व्रत भोग (Sakat Chauth Vrat Bhog)
सकट चौथ व्रत के दिन भगवान गणेश को बूंदी के लड्डू, गन्ना, शकरकंद, गुड़ और तिल से बनी चीजों का भोग लगाना शुभ होता है।
