सावधान! 2023 में इस राशि पर शुरू हुआ शनि साढ़े साती का सबसे कष्टदायी चरण

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jan 18, 2023, 01:53 PM IST

शनि साढ़े साती (Shani Sade Sati) के तीन चरण होते हैं जिनमें इसका दूसरा चरण सबसे ज्यादा कष्टदायी माना जाता है। जानिए किस राशि पर चल रहा है ये चरण।

Shani Rashi Parivartan 2023: शनि साढ़े साती का दूसरा चरण सबसे ज्यादा कष्टदायी माना जाता है। कहते हैं इस चरण में व्यक्ति चारों तरफ से परेशानियों से घिर जाता है। चाहे वो मानसिक परेशानियां हो, चाहे आर्थिक फिर चाहे स्वास्थ्य। हाल ही में 17 जनवरी को शनि ने कुंभ राशि में प्रवेश किया है। शनि का इस राशि में गोचर कई राशियों के जीवन में कई अहम बदलाव लेकर आया है। यहां आप जानेंगे कि शनि के इस गोचर से किस राशि पर शनि साढ़े साती का कष्टदायी चरण शुरू हो गया है।

shani sade sati

शनि साढ़े साती का कष्टदायी चरण इस राशि पर होगा शुरू

शनि साढ़े साती का कष्टदायी चरण इस राशि पर हुआ शुरू

शनि साढ़े साती के तीन चरण होते हैं जिनमें हर चरण की अवधि ढाई साल की होती है। इसके पहले चरण को उदय चरण, दूसरे चरण को शिखर चरण तो तीसरे चरण को अस्त चरण कहते हैं। इन तीनों चरणों में इसका दूसरा चरण सबसे ज्यादा कष्टदायी माना जाता है। जो साल 2023 में कुंभ राशि वालों पर शुरू हो गया है। ऐसे में इस राशि वालों को विशेष सावधानी बरतनी होगी।

End of Feed