Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर लगे ये चिन्ह होते हैं मंगलकारी, बाहर जाते वक्त इनके दर्शन से होती है मनोकामना पूर्ण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2023, 04:45 PM IST

Vastu Tips: प्राचीन काल से घर के मुख्य द्वार पर मांगलिक चिन्हों का चलन है सनातन धर्म में है। घर में शुभता के प्रवेश का प्रतीक होते हैं ये चिन्ह। ओम, स्वास्तिक, मंगल कलश, मीन का चिन्ह के दर्शन करके ही निकलना चाहिए घर से। जुड़़वा मीन के दर्शन करने से मिलती है कार्यों में सफलता।

KEY HIGHLIGHTS
  • ओम, स्वास्तिक, मंगल कलश, मीन का महत्व
  • घर के मुख्य द्वार पर मांगलिक चिन्ह देते हैं शुभता
  • घर से निकलते करें वक्त मांगलिक चिन्हों के दर्शन

Vastu Tips: सनातन धर्म में प्राचीन काल से ही घर या भवनों के मुख्य द्वार के पर मांगलिक चिन्हों का प्रयोग करना शुभ माना गया है। ये प्रतीक चिन्ह आस्था और विश्वास का आधार है साथ ही इनका आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व भी है। इन चिन्हों का प्रयोग अधिकांशतः सभी सनातन धर्म अनुयायी किसी न किसी अनुष्ठान में करते ही हैं। इन चिन्हों के पीछे छुपे महत्व का आधार वास्तु शास्त्र भी है। वास्तु शास्त्र के नजरिये समझें आध्यात्मिक चिन्हों का महत्व।

ओउम ऊँ का महत्व

ऊँ शब्द नाद का प्रतीक है, क्योंकि सृष्टि के आरंभ में ब्रह्मांड में नाद ही था। नाद से ही शब्दों की उत्पत्ति हुयी और इसी नाद को परम ब्रह्म भी कहा गया है। इसे ही ओंकार उच्चारित किया गया है। नाद शब्द अनश्वर है। इसका उच्चारण सनातन धर्म में अत्यंत पवित्र माना गया है।

End of Feed