Ravivar Mantra: रविवार की सुबह करें सूर्यदेव के इन शक्तिशाली मंत्रों का जाप, पूरे सप्ताह मिलेगी तरक्की

Ravivar Mantra:रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि इस दिन सूर्य मंत्रों का जाप करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और मनचाहा फल प्राप्त करते हैं। सूर्य देव को तेज और साहस का प्रतीक माना जाता है। रविवार के दिन सूर्यदेव को जल देने से मनुष्य के तमाम संकट दूर हो जाते हैं।

Ravivar Mantra: रविवार का दिन सूर्य पूजा के लिए विशेष माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार से बेहतर कोई दिन नहीं है। साथ ही हमारे यहां रोज सुबह सूर्य देव को जल देने का भी नियम है। शास्त्रों में सूर्य को भगवान हनुमान का गुरू माना गया है। रविवार के दिन सूर्य देवता की पूजा करने से बुद्धि और बल का विकास होता है। ऐसा माना है कि शरीर में कोई रोग हो तो उसे सूर्य नमस्कार करके दूर किया जा है। सुबह उठकर सूर्य नमस्कार करने से मनुष्य को मानसिक शांति मिलती है। इस दिन सूर्य देव को अर्ध्य भी चढ़ाया जाता है। आइए जानते हैं रविवार के दिन सूर्य देव के किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।

Surydev

Ravivar ko karen in mantro ka jaap

Ravivar Mantra

ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा ।।

End of Feed